{"_id":"5e5bf7778ebc3ef3947c31cf","slug":"krida-bharti-players-mothers-firozabad-agra-news-agr4319455175","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीड़ा भारती ने खिलाड़ियों और उनकी माताओं का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रीड़ा भारती ने खिलाड़ियों और उनकी माताओं का किया सम्मान
विज्ञापन
क्रीडा भारती द्वारा आयोजित वीर माता जीजावाई सम्मान समारोह के दौरान माताओं को सम्मानित करते मुख्
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। क्रीड़ा भारती द्वारा पालीवाल हॉल में वीर माता जीजाबाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, प्रांत संयोजक विकास व अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अभिन्न श्याम गुप्ता ने मां भारती और हनुमानजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता थे। समारोह में खिलाड़ियों और उनकी माताओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यूपी के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए मां का सबसे बड़ा योगदान होता है। खिलाड़ियों के साथ उनकी माताओं का भी सम्मान होना गौरव की बात है। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी ने शिवाजी की मां का उदाहरण देते हुए बताया कि किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए वह तैयार रहती है।
समारोह में एथलीट, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो आदि खेलों के खिलाड़ियों का सम्मान हुआ। सम्मानित हुई माताओं में यशोदा देवी, सुनीता देवी, रामदुलारी, संगीता व मिथलेश आदि रहीं। इस दौरान अनुपम शर्मा को जिला संयोजिका बनाए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री रोहित कुमार, अभिषेक मित्तल, नानू उपाध्याय, अनुपम शर्मा, रोहित राजपूत, सुनील शर्मा, मोहिनी अग्रवाल, ज्योति राजौरिया, अमित श्रीवास्तव, विवेक माथुर, सुरेंद्र पाल सिंह, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महेश गुप्ता द्वारा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इसमें प्रमुख रूप से मनीष राठौर, देवेंद्र कुमार, अमित चौधरी, नरेंद्र प्रताप सिंह, शैली सिंह, अभिनव श्याम गुप्ता, जतिन चौधरी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान 30 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। जिसमें पूजा बघेल, रुबि, सौरभ, विनीता, वीनेश, आरजू, विशाखा, जयसवाल, जानवी आदि शामिल रहीं।