फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kovid hospitalized patient should not have any kind of inconvenience: Excise Minister

कैबिनेट मंत्री ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों का जाना हाल

Tue, 11 May 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kovid hospitalized patient should not have any kind of inconvenience: Excise Minister
मैनपुरी। कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को जिलाधिकारी के साथ कोविड लेवल टू अस्पताल का निरीक्षण करके भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने यहां तैनात स्टाफ को निर्देश दिए कि कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोविड लेवल टू अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने मरीजों से संवाद की इच्छा जाहिर की। इस पर सीएमओ ने उन्हें पीपीई किट पहनने की सलाह दी। कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह पीपीई किट पहनकर मरीजों का हाल जानने कोविड वार्ड में पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने यहां भर्ती मरीजों से दवा आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने तैनात स्टाफ को निर्देश दिए कि संक्रमित मरीजों की बेहतर देखभाल की जाए। जिन मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराई जाए। कैबिनेट मंत्री ने जिला अस्पताल में तैयार किए जा रहे कोविड पॉस्ट वार्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज, क्षेत्राधिकारी नगर अभयनरायन राय, मुख्य चिकित्साधीक्षक अरविंद कुमार गर्ग, अरविंद तोमर, तहसीलदार कमल कुमार सिंह, डॉ. अनिल यादव, डॉ.राजविक्रम सिंह, ऋषिप्रकाश यादव, डॉ. आर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed