फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kotwali police caught top 10 criminals in encounter

कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा टॉप 10 अपराधी

Sat, 28 May 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kotwali police caught top 10 criminals in encounter
मैनपुरी। शहर की आसरा आवास कालोनी के पास शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में टॉप 10 अपराधी को गिरफ्तार किया। हिस्ट्रीशीटर पर आसपास के जनपदों में भी मामले दर्ज हैं। उससे तमंचा, कारतूस और लूटी गई बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हरचंद्रपुर निवासी बलराम उर्फ बल्ला शातिर लुटेरा है। कोतवाली में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है। इटावा, औरेया, फिरोजाबाद, जनपद के घिरोर, एलाऊ और कोतवाली थाने में 32 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह टॉप 10 अपराधियों की सूची में पहले स्थान पर था। शनिवार की सुबह इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बलराम को करहल जाने वाले मार्ग पर आसरा आवास कालोनी के पास रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार बलराम ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। बाइक फिसलने की वजह से वह गिर गया। पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ विजय पाल सिंह ने बताया कि बल्ला द्वारा अपराध कर अर्जित की गई संपत्ति के बारे में जानकारी की जा रही है। गैंगस्टर के तहत संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अब ये बचे टॉप नाइन
गांव हरचंद्रपुर निवासी वीरेंद्र सिंह, नगला दौलत अनुज यादव, बबलू यादव राजा का बाग, शोएब अहमद उर्फ राजू खान निवासी महमूद नगर, जितेंद्र यादव गांव गडेरी, अमित उर्फ जॉनी निवासी नगला गडेरी, प्रदीप तोमर निवासी गुलाब बाग, गोविंद उर्फ लला निवासी हरचंद्रपुर, मुन्ना निवासी सिकंदरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर हाल में मिले सजा : एसपी
मैनपुरी। एसपी अशोक कुमार राय ने थानाध्यक्षों को क्षेत्र के टॉप10 अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटने को कहा। पॉक्सो एक्ट के मामलों में अपराधी को हर हाल में सजा मिले इसके निर्देश दिए। शनिवार को पुलिस लाइन में अधीनस्थों के साथ बैठक में एएसपी मधुवन कुमार और जेडी अभियोजन धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि टॉप 10 अपराधी, पॉक्सो एक्ट व माफियाओं के मामलों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। न्यायालय में उन्हें अधिक सजा दिलाने के लिए जिम्मेदारी का सहीं ढंग से निर्वहन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed