{"_id":"5e6fc0e88ebc3ea7c60cee0d","slug":"korona-kasganj-news-agr4340396110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: नेपाल से लौटी महिला को लिया निगरानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: नेपाल से लौटी महिला को लिया निगरानी में
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मास्क वितरित करते हुए।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से लोगों के बीच इस वायरस को लेकर डर बढ़ता जा रहा है। लोग अपने बचाव के प्रति सतर्क हो रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों पर पूरी नजर है। नेपाल से लौटी एक महिला को विभाग ने निगरानी में ले लिया है। वहीं मलेशिया से वापस लौटे युवक के साथ ही उसकी मौसी के परिवार के चार सदस्य भी निगरानी में है। विभाग ने युवक में कोरोना के लक्षण सामने आने के बाद उसके सैंपल लेने के बाद जांच को प्रयोगशाला भेज दिया है।
गंजडुंडवारा निवासी एक महिला 2 मार्च को नेपाल घूमने के लिए गई हुई थी। यह महिला 6 मार्च को घर लौट आई। जब विभाग को महिला के नेपाल से लौटकर आने की सूचना मिली तो टीम ने उसके घर पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी ली। इसके साथ ही महिला का परीक्षण किया। परीक्षण में महिला के किसी प्रकार के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन 14 दिन खतरे की अवधि को देखते हुए इस महिला की निगरानी शुरू कर दी गई है।
वहीं एक युवक मलयेशिया से 28 मार्च को लौट कर आया। इसके बाद उसे बुखार आने पर जांच में मलेरिया निकला। उसमें कोरोना के लक्षण सामने आने के बाद विभाग सक्रिय हो गया। विभाग ने उसके घर पहुंचकर आवश्यक जानकारी ली। सोमवार को जिला अस्पताल पर जांच के लिए उसका ब्लड सैंपल के लिए लिया। इस समय वह अपनी मौसी के घर पर रुका हुआ है। चिकित्सकों ने युवक के अलावा उसकी मौसी, मौसा व उनके दो बच्चों को भी अपनी निगरानी में ले लिया है। सभी को जांच रिपोर्ट आने तक घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
नदरई के दंपती अभी भी हैं निगरानी में
कासगंज। पिछले दिनों एक दंपती थाईलैंड से नदरई लौटकर आया था। इस दंपती में कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं मिले है, लेकिन एहतियातन अभी भी इस दंपती की निगरानी स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कराई जा रही है।