फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   know the which villages and localities will be included in the three new police stations of agra

Agra: ट्रांसयमुना समेत तीन नए थानों में कौन-कौन से गांव और मोहल्ले होंगे शामिल, यहां जानें पूरी जानकारी

Mon, 12 Dec 2022 01:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Dec 2022 01:37 PM IST
सार

ट्रांसयमुना कॉलोनी थाना बनने के बाद लोगों को हाईवे पार करके एत्माद्दौला थाना की तरफ नहीं जाना होगा। नए बनने वाले थाने में आने वाली 80 कॉलोनियां और मोहल्ले एत्मादपुर तहसील के आ रहे हैं।

विज्ञापन
know the which villages and localities will be included in the three new police stations of agra
प्रस्तावित ट्रांसयमुना थाने का निरीक्षण करते पुलिस कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कमिश्नरेट बनने के बाद जिले में तीन थाने भी बनने जा रहे हैं। इनमें एत्माद्दौला थाने से निकले ट्रांसयमुना कॉलोनी थाना क्षेत्र में 80 मोहल्ले आएंगे। यह वह इलाके हैं, जिनमें फायरिंग, रंगबाजी, चोरी, लूट और हत्या की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। इसी तरह बमरौली कटारा में 11 ग्राम व 31 मजरे शामिल किए गए हैं। वहीं किरावली थाना बनने के बाद चार थानों के 29 गांव शामिल हो जाएंगे। इसका पूरा खाका तैयार हो गया है। रविवार को पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने थानों के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


ट्रांसयमुना कॉलोनी थाना बनने के बाद लोगों को हाईवे पार करके एत्माद्दौला थाना की तरफ नहीं जाना होगा। नए बनने वाले थाने में आने वाली 80 कॉलोनियां और मोहल्ले एत्मादपुर तहसील के आ रहे हैं। इसी तरह बमरौली कटारा में थाना डौकी के 11 ग्राम और उनके 31 मजरे शामिल किए गए हैं। इसी तरह किरावली थाना में 29 गांव आ रहे हैं। यह थाना अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, मलपुरा और कागारौल के हैं। सबसे ज्यादा मलपुरा के 11 गांव आ रहे हैं। अब लोगों को नए थानों में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए आना होगा।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

फाउंड्री नगर पुलिस चौकी में ट्रांसयमुना कॉलोनी थाना बनाया जा सकता है। यह चौकी हाल ही निर्मित कराई गई थी। इसमें बैरक भी बनी हैं। बमरौली कटारा चौकी में भी थाना खोला जा सकता है। पुलिस आयुक्त डौ. प्रीतिंदर सिंह ने रविवार को दोनों चौकियों का निरीक्षण किया। नए थाना बनाने के लिए 50 हजार से अधिक की आबादी होनी चाहिए। इसके साथ ही तीन साल में हुए अपराध का आंकड़ा भी पुलिस अधिकारी देखते हैं। आगरा में तीन नए थाने बनाए जा रहे हैं, वहां पर नई कॉलोनी विकसित हो गई हैं। वहीं अपराध का आंकड़ा भी बढ़ रहा था। इसको देखते हुए नए थानों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेंगे थानों के क्षेत्र

ट्रांसयमुना कॉलोनी थाना 
इसमें राजीव मार्केट, नगला चंदा, न्यू राज नगर, इंद्रा नगर, नगला रामबल, प्रदीप रामविहार कॉलोनी, कांशीराम आवास योजना, कालिंदी बिहार, नगला मोहन लाल, श्रीनगर, ओमनगर, बालाजी नगर, महादेव नगर,  महावीर नगर, मोहन नगर, बसेरा कॉलोनी, नेहरू पैलेस, चर्चित वाटिका, सुमित नगर, अयोध्या नगर, गिरधर नगर, पार्वती बिहार, जसवंत नगर, सतीनगर, न्यू कृष्णा कॉलोनी, नरायच-नारायण बिहार, राकेश नगर, नरायच पूर्वी, राज नगर, संतोष नगर पश्चिम, सत्य नगर, इंद्रा ज्योति नगर, सुलह नगर, सब्जी मंडी नरायच, कृष्णा रेजीडेंसी, महादेवी नगर, न्यू आदर्श नगर, पीलाखार, शाहदरा, आजाद नगर, पुरानी टेढ़ी बगिया, गढ़ी जीवनराम नगला केसरी, जगवीन नगर, नई आबादी जगजीवन नगर, अशोक नगर, विद्यानगर, विद्यापुरम, प्रकाशपुरम, पांडव विहार, कृष्णाबाग कॉलोनी, विजय कुंज, ज्योति कुंज, अंजनी बिहार, बजरंग नगर, श्याम बिहार, विनोद बिहार, विकास नगर, राजन कुंज, नगला किशनलाल, बाबा अमरदास की बगीची, सिद्धार्थ नगर, सुदामापुरी, आईटीआई कॉलोनी, इंद्रा नगर आवास, इस्लाम नगर, चंदन नगर, राहुलनगर, पवन बिहार, शिवनगर,  राधानगर, भगवती बैकुंठीधाम, गणेशनगर, संजीव नगर, आशीष नगर, न्यू आदर्श नगर, आरबी पुरम, गायत्री बिहार और गायत्री कुंज शामिल हैं। यह सभी इलाके एत्मादपुर तहसील में आते हैं। ट्रांसयमुना कॉलोनी और मंडी समिति का क्षेत्र नए थाने मे रहेगा। खंदौली के भी कुछ इलाके आ गए हैं।

बमरौली कटारा थाना
इस थाना क्षेत्र में गांव बिल्हैनी के मजरे नगला ताल, नगला पूठ, विसैरी भांड के नगला झोर, नगला राधे, जनौरा, पवावली के नगला वांस, टर्कपुरा, नगला रंधीर इस्लामपुर के नगला नाथू, बमरौली कटारा के नवामील, कलुआपुरा, झारपुरा, नगला गाढ़े, गढ़ी, ग्याप्रसाद, गढ़ी वृंदावन, नगला ताल, नगला महादेव, नगला करन सिंह, विझामई के नगला सवला, हिगोंट खेरिया के नगला सवला, इकथरा के छोटा इकथरा और गोला, समोगर के सरगन खेड़ा, गांव सरवतपुर और एत्मादपुर मदरा के महल बादशाही, कांकरपुरा, अठपैरा, छपैरा, बत्तीसा, गढ़ी महावन, मन्डवा, ठार निनुआ मजरे आएंगे। यह सभी पहले थाना डौकी में आया करते थे। थाना डौकी की बिसैरी भांड को नए थाने में शामिल किया जा रहा है। इससे डौकी में कवीश चौकी ही बचेगी।

किरावली थाना
इसमें चार थानों के 29 गांव आएंगे। इनमें थाना अछनेरा के अभैदोपुरा, पुरामना, धनौला, गोपऊ, महुअर सकतपुर, विद्यापुर, सिंगारपुर, पृथ्वीपुरा/बहरावती, बरौली आएंगे। थाना मलपुरा के मिढ़ाकुर, नानपुर, बरौदा सदर, डावली, सगुनापुर, जटौरा, नगला सिकरवार, सहारा, वसैया रायमल, जोतराज और कराहर हैं। थाना फतेहपुर सीकरी के कौरई, मलिकपुर, सरसा, खेड़ा बाकन्दा, सलेमाबाद, चैकोरा हैं। थाना कागारौल के नैचानी और वसैया बोबला गांव आएंगे। मलपुरा की मिढ़ाकुर पुलिस चौकी थाना किरावाली में आ जाएगी।

लोग बोले- नए थाने बनने से मिलेगी राहत

सराफ व्यापारी श्याम सिंह भोला ने बताया कि नए थाने बनने से व्यापारियों को राहत मिलेगी। पुलिस की गश्त बढ़ जाएगी। थाना की दूरी अधिक होने से पहले दिक्कत हुआ करती थी। पूर्व पार्षद कर्मवीर सिंह भारती ने कहा कि बदमाश वारदात करके आराम से भाग जाते थे। सीमा पार करके चले जाते थे। अब पुलिस फोर्स बढ़ने से राहत मिलेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed