फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra 100 people got 15 lac rupees in their account after cyber crime

आगरा: आखिर खाते में लौट आए 15 लाख रुपये, जानें कैसे इन 100 लोगों को हुआ फायदा?

Thu, 07 Jan 2021 05:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 07 Jan 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Agra 100 people got 15 lac rupees in their account after cyber crime
साइबर सुरक्षा - फोटो : amar ujala
साइबर ठगी के शिकार ऐसे 100 लोगों को अपनी रकम वापस मिल गई जिन्होंने शिकायत करने में देरी नहीं की। यह रकम 15 लाख है जो साइबर सेल ने पिछले 12 महीने में वापस कराई है। दरअसल, एक खाते से रकम जाने के बाद दूसरे में पहुंचने के बीच कुछ समय के लिए ई-वॉलेट में रहती है। इस दौरान इसे वॉलेट से खाते में वापस कराया जा सकता है।
विज्ञापन



साइबर सेल के विजय कुमार और इंतजार अली ने बताया कि अगर रकम एटीएम से निकाली गई तो वापस नहीं आ सकती है। इसी तरह अगर एक खाते से दूसरे में पहुंच चुकी है तो भी वापस नही आ पाती है। यह तभी मिल सकती है जब इसे निकालने वाला अपराधी पकड़ा जाए। किसी के क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी लेकर ऑनलाइन शॉपिंग करने के मामले में या खाते की जानकारी लेकर उससे पैसे ट्रांसफर करने के मामलों में रकम वापस दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन


एप डाउनलोड कराकर शिक्षक के बैंक खाते से रकम की पार, साइबर अपराधी ऐसे बना रहे शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन



सिपाही के 40 हजार वापस मिले
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विजय बहादुर के 40 हजार रुपये साइबर अपराधियों ने निकाल लिए। घटना चार नवंबर को हुई। उनसे खाते की जानकारी ली और रकम खाते से चली गई। उन्होंने फोन में मैसेज आते ही शिकायत की। साइबर सेल ने पूरी रकम वापस करा दी।

छात्रा के 47 हजार रुपये मिले
सिकंदरा की छात्रा नेहा के पास दो दिसंबर को फोन आया। साइबर अपराधी ने बातों बातों में खाते की जानकारी लेकर 48 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर सेल ने इनमें से 47 हजार रुपये वापस करा दिए।

ई-वॉलेट को फ्रीज करा देते हैं
रेंज साइबर सेल के एक्सपर्ट निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि अगर ठगी करके एटीएम कार्ड से रकम निकाली गई तो सबसे पहले कार्ड को ब्लॉक कराएं। फिर साइबर सेल को सूचना दें। अगर ठगी में गई रकम अपराधी के खाते तक नहीं पहुंची है और ई-वॉलेट में है तो साइबर सेल वॉलेट को फ्रीज करा देती है। इसके बाद ई-वॉलेट कंपनी से संपर्क कर रकम वापस दिलाई जाती है।

एक लाख से ज्यादा की ठगी तो रेंज साइबर सेल जाएं
अगर एक लाख से ऊपर की धोखाधड़ी की शिकायत है तो रेंज साइबर सेल में करें। इससे कम राशि वाले मामले में जिला साइबर सेल में जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed