फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kishni police arrested two prize criminals

किशनी पुलिस ने दो इनामी अपराधी किए गिरफ्तारी

Sat, 03 Jul 2021 10:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Kishni police arrested two prize criminals
किशनी। थाना पुलिस ने शनिवार को पांच-पांच हजार के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। दोनों गोकश कुछ दिन पूर्व बरामद प्रतिबंधित मीट के मामले में वांछित चल रहे थे। उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कैथपुर जाने वाले मार्ग पर 22 जून को दो बाइक सवार ग्रामीणों को देख दो बोरा फेंक कर भाग गए थे। पुलिस ने जब बोरा खुलवाए तो उसमें प्रतिबंधित मीट था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 30 जून को पुलिस हारुन, विकास उर्फ ऋषि व इंसाफ अली को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

वांछित चल रहे रानू कुरैशी निवासी गांव सकरावा कन्नौज व सदवद उर्फ मोहम्मद आलम गांव सकरावा वांछित चल रहे थे। एसपी अशोक कुमार राय द्वारा इनकी गिरफ्तारी पर पांच पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि शनिवार की सुबह रानू और सरवद को ढकरोई पुलिया, कन्नौज बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने अपने जुर्म का इकबाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed