{"_id":"611261778ebc3e7c3b30df8c","slug":"kisan-samman-nidhi-will-be-recovery-from-ineligible-farmers-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: अपात्र किसानों से होगी रिकवरी, मैनपुरी में 9219 को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: अपात्र किसानों से होगी रिकवरी, मैनपुरी में 9219 को नोटिस जारी
Wed, 11 Aug 2021 02:51 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:51 AM IST
सार
शासन ने सम्मान निधि पाने वाले अपात्र किसानों की सूची जिला के कृषि विभाग को भेजी है। इसमें कुल 9219 किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभ लेने वाले अपात्रों से धनराशि की रिवकरी की जाएगी। शासन ने 9219 अपात्र किसानों की सूची कृषि विभाग को भेजी है। विभाग ने अपात्र किसानों को नोटिस जारी कर धनराशि जमा कराने के आदेश दिए हैं। धनराशि जमा न करने पर आरसी जारी कर धनराशि वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में 3.46 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं। अब तक 3.11 लाख किसानों को नौ किस्तों के रूप में कुल 18 हजार रुपये की धनराशि मिल चुकी हैं। वहीं अब शासन ने सम्मान निधि पाने वाले अपात्र किसानों की सूची कृषि विभाग को भेजी है। इसमें कुल 9219 किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
इनमें मृतक किसानों से लेकर, पेंशनधारक, गलत खाते में धनराशि स्थानांतरण, गलत आधार आदि के मामले शामिल हैं। सूची मिलने के बाद कृषि विभाग ने किसानों को नोटिस जारी करने का काम शुरू कर दिया है। उन्हें नोटिस जारी कर धनराशि जमा करने के लिए कहा जा रहा है। धनराशि जमा न करने पर उनके विरुद्घ आरसी जारी की जाएगी। इसके बाद राजस्व के रूप में धनराशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
नकद में जमा करनी होगी धनराशि
अपात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिली धनराशि उप कृषि निदेशक कार्यालय में नकद जमा करनी होगी। धनराशि जमा करने पर उन्हें रसीद दी जाएगी। बाद में विभाग शासन के खाते में ये धनराशि जमा कर ऑनलाइन पोर्टल पर फीडिंग के साथ ही किसान का डाटा डिलीट कराएगा।
-9219 कुल अपात्र किसानों से होगी रिकवरी
-1049 मृतकों के वारिस हैं शामिल
-2722 आयकरदाता हैं शामिल
-2212 गलत खाते हैं शामिल
-2058 पेंशनधारक हैं शामिल
-1178 आधार इनवैलिड के मामले हैं शामिल
उप निदेशक कृषि डीवी सिंह ने कहा कि शासन द्वारा भेजी गई अपात्र किसानों की सूची के आधार पर रिकवरी के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। कुल 9219 किसानों से सम्मान निधि की धनराशि की वसूली की जानी है।
अपात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिली धनराशि उप कृषि निदेशक कार्यालय में नकद जमा करनी होगी। धनराशि जमा करने पर उन्हें रसीद दी जाएगी। बाद में विभाग शासन के खाते में ये धनराशि जमा कर ऑनलाइन पोर्टल पर फीडिंग के साथ ही किसान का डाटा डिलीट कराएगा।
-9219 कुल अपात्र किसानों से होगी रिकवरी
-1049 मृतकों के वारिस हैं शामिल
-2722 आयकरदाता हैं शामिल
-2212 गलत खाते हैं शामिल
-2058 पेंशनधारक हैं शामिल
-1178 आधार इनवैलिड के मामले हैं शामिल
उप निदेशक कृषि डीवी सिंह ने कहा कि शासन द्वारा भेजी गई अपात्र किसानों की सूची के आधार पर रिकवरी के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। कुल 9219 किसानों से सम्मान निधि की धनराशि की वसूली की जानी है।