फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kisan Samman Nidhi Link Aadhaar with bank account kasganj hindi news

किसान सम्मान निधि: बैंक खाते से आधार करा ले लिंक,  किया जा रहा भूलेख का सत्यापन

Fri, 22 Jul 2022 07:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 07:59 AM IST
सार

कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में डीएम ने किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि की किश्त पाने के लिए पात्र किसान अपने बैंक खाते की केवाईसी अवश्य करा लें। 
 

विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi Link Aadhaar with bank account kasganj hindi news
पीएम किसान सम्मान निधि योजना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कासगंज की डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि किसानों को जल्द ही शासन द्वारा किसान सम्मान निधि की किश्त जारी की जानी है। इसके लिए पात्र किसान अपने बैंक खाते की केवाईसी अवश्य करा लें। बैंक खाते से आधार लिंक होना अनिवार्य है। भूलेख का भी सत्यापन कराया जा रहा है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी माथुर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में बोल रहीं थीं। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि विभाग के फील्ड के अधिकारी, कर्मचारियों का रोस्टर बनाएं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बैठकें करें। व्यक्तिगत ट्यूबवेल लगवाने पर उसका विद्युत मीटर लगवाना जरूरी है। नवाबगंज से गुनारगढ़ तक जाने वाले रजबहा की सिल्ट सफाई पूरी न होने तथा सिकहरा माइनर पर पुलिया निर्माण हेतु एनओसी न देने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन

पशुओं का टीकाकरण एवं एयर टैगिंग अवश्य कराएं

जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि मृदा परीक्षण कराने के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क 102 रुपये जमा करना होता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि अपने पशुओं का टीकाकरण एवं एयर टैगिंग अवश्य कराएं। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि बाग लगाने के इच्छुक किसानों को अमरूद, आम, किन्नू का बाग लगाने पर अनुदान मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मत्स्य संपदा योजना में करें आवेदन 

ऑनलाइन पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाएं। खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं, धान, मक्का की खरीद की जाती है, यदि किसी का भुगतान बकाया है तो बता दें। मत्स्य विभाग द्वारा बताया गया कि अनुदान आधारित पीएम मत्स्य संपदा योजना में 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed