फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kisan Samman Nidhi Installment will be sent soon to the 34 thousand farmers in Firozabad

किसान सम्मान निधि: फिरोजाबाद के 34 हजार किसानों के खाते में जल्द भेजी जाएगी योजना की धनराशि

Sun, 13 Nov 2022 03:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Nov 2022 03:11 PM IST
सार

जिले के करीब 34 हजार किसानों के खतौनी से मिलान कर लिया गया है। कृषि विभाग के उप निदेशक ने बताया कि इन किसानों के बैंक एकाउंट में किसान सम्मान निधि की धनराशि जल्द भेज दी जाएगी। 

विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi Installment will be sent soon to the 34 thousand farmers in Firozabad
किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के 34 हजार किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि इसी माह पहुंच जाएगी। जबकि विभाग 40 हजार के करीब किसानों की फीडिंग कराने का काम कर रहा है। पिछले दिनों 1.74 लाख किसानों को सम्मान निधि की धनराशि भेजी गई थी। आधार का सत्यापन नहीं कराने वालों को किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त नहीं मिल सकेगी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जिले के 2.64 लाख किसानों को मिल रहा था। विभाग द्वारा इसकी जांच समय-समय पर कराई जा रही है। शासन ने पिछले दिनों जिले के 1.74 लाख किसानों के बैंक खाते में धनराशि जारी की थी। करीब 34 हजार किसानों के खतौनी से मिलान कर लिया गया है। खतौनी से मिलान होने का काम पूर्ण होने के साथ इन किसानों के बैंक एकाउंट में किसान सम्मान निधि की धनराशि भेजने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


शेष किसानों के आधार प्रमाणीकरण के साथ ही किसानों की खतौनी से मिलान हो जाने के बाद ही धनराशि जारी की जाएगी। उप निदेशक कृषि हरिनाथ सिंह ने बताया कि किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त प्रारंभ में 1.74 लाख किसानों के खाते में भेजी थी। जिले में करीब 34 हजार किसानों के बैंक खाते व खतौनी आदि की जांच पड़ताल का काम पूरा कर लिया है। नवंबर माह में किसान सम्मान निधि की धनराशि जारी कर दी जाएगी। शेष किसानों के आधार प्रमाणीकरण के बाद किसान सम्मान निधि मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed