फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kisan samman nidhi 11th installment stuck due to aadhar based payment in mainpuri

किसान सम्मान निधि: इसलिए अटक गई 11वीं किस्त, मैनपुरी के 30 हजार किसान परेशान, जानें कब आएगी धनराशि

Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
सार

किसान सम्मान निधि योजना में मैनपुरी के करीब साढ़े तीन लाख किसान पंजीकृत है। इनमें से करीब 30 हजार किसानों के खाते में 11वीं किस्त अब तक नहीं आई है। 

विज्ञापन
kisan samman nidhi 11th installment stuck due to aadhar based payment in mainpuri
किसान सम्मान निधि

विस्तार

मैनपुरी जिले में 30 हजार किसानों की सम्मान निधि आधार बेस्ड भुगतान के चलते अटक गई है। 11वीं किस्त प्राप्त न होने से ये किसान परेशान हैं। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वहीं कृषि विभाग महीने के अंत तक इन किसानों के खाते में भी 11वीं किस्त की धनराशि पहुंचने की बात कह रहा है।

विज्ञापन

 
जिले में करीब साढ़े तीन लाख किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं। इन किसानों को सालाना छह हजार रुपये की धनराशि तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं किस्त की दो हजार रुपये की धनराशि किसानों के खाते में भेजी थी। 

विज्ञापन

नहीं भेजा गया इन किसानों का डाटा 

जिले के 3.20 लाख किसानों के खाते में धनराशि भेजी गई। करीब 30 हजार किसानों के खाते में किस्त नहीं पहुंची है। ये वो किसान हैं, जिन्हें आधार बेस्ड भुगतान किया जाना है। इन किसानों का डाटा केंद्र सरकार ने कृषि विभाग को नहीं भेजा था। इसके चलते ये डाटा कृषि विभाग द्वारा भुगतान के लिए नहीं भेजा जा सका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दूसरे चरण में यह डाटा प्राप्त होने की उम्मीद है। कृषि विभाग के अनुसार जल्द ही डाटा प्राप्त होने के बाद माह के अंत तक इन 30 हजार किसानों को 11वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए किसानों को अभी और इंतजार करना होगा। 

किसान लगा रहे कार्यालय के चक्कर 

जिले के 30 हजार किसान जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिली है, वे परेशान हैं। वे जानकारी करने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं। यहां उन्हें जल्द किस्त आने की जानकारी दी जा रही है, लेकिन वे इस जवाब से संतुष्ट नहीं हो रहे हैं। 

आंकड़े

-3.50 लाख के करीब किसान सम्मान निधि में हैं पंजीकृत 
-3.20 लाख किसानों को मिल चुकी है 11वीं किस्त 
-30 हजार किसानों को नहीं मिली है 11वीं किस्त 
 
उप निदेश कृषि डीवी सिंह ने बताया कि आधार बेस्ड भुगतान के लिए 30 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त नहीं मिल सकी है। जल्द ही डाटा आने के बाद किसानों को किस्त का भुगतान हो जाएगा। इन किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed