{"_id":"5ff997c28ebc3e332851b692","slug":"kisan-mainpuri-news-agr475582612","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट होकर ताकत का अहसास कराएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट होकर ताकत का अहसास कराएं किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत शनिवार को मैनपुरी ब्लॉक के गांव रमईहार में हुई। महापंचायत में किसान समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जिले के सभी किसानों को साथ लेकर आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने किसानों से एकजुट होकर शासन और प्रशासन को अपनी ताकत का अहसास कराने का आवाह्न किया।
महापंचायत में भाकियू के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों के वोटों से सत्ता में बैठे लोग अपना घमंड त्यागकर किसान विरोधी तीनों कानून वापस लें। न्यूननतम समर्थ मूल्य (एमएसपी) को कानूनी दर्जा दिया जाए। आंदोलन कर रहे किसानों की मांगे सरकार को मान लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री को किसानों की समस्याओं और शंकाओं का समाधान करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा को सत्ता में बैठाने वाले किसान ही भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने महापंचायत में शामिल किसानों से दिल्ली में चल रहे आंदोलन में भाग लेने के लिए तैयार रहने का आवाह्न किया। महापंचायत में बाबा रतीराम, राजेश राजपूत, योगेंद्र प्रताप दुबे, अहिबरन यादव, हरीसिंह राजपूत, राकेश शर्मा, वेदराम कश्यप, अनोखेलाल, सुभाषचंद, सतीशचंद्र, धनीराम, भूपसिंह, अजवीर सिंह, राधेश्याम शाक्य, प्रतापसिंह, राजवीर सिंह, सोवरन सिंह, तेजपाल, ओमवीर यादव मौजूद रहे।