फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kisan mahapanchayat by bhkiyun rajswa

किसान पंचायत में की गई संगठन की समीक्षा, मजबूती पर जोर

Thu, 18 Mar 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
kisan mahapanchayat by bhkiyun rajswa
कासगंज के दरियावगंज में आयोजित भाकियू स्वराज की बैठक में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय? - फोटो : KASGANJ
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि संगठन की मजबूती पदाधिकारी और कार्यकर्ता तय करते हैं। संगठन का काम किसान मजदूर और गांव के गरीब को मजबूत करना है। अन्याय, शोषण और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था में सहयोगी बनकर काम करना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय दरियावगंज में संगठन की पंचायत में बोल रहे थे। उन्होंने आह्वान किया कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनुशासन व संगठन के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

जहां भी किसान और मजदूर समस्या से ग्रस्त दिखे तो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उसके लिये आवाज उठायें। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक जुट होकर मजबूती के साथ अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करें। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय ने की। संचालन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ठाकुर श्याम वीर सिंह ने किया। पंचायत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदर्श मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीपाल यादव वैद्य , राष्ट्रीय सचिव वीरेन्द्र भारद्वाज, राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र सिंह यादव,पटियाली तहसील अध्यक्ष कुलदीप आदि ने संबोधित किया। पंचायत में मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मनोज शर्मा, प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र परीक्षित, प्रदेश महासचिव डॉ. निर्भय सिंह यादव, प्रदेश सचिव अटल पांडेय, बंटी ठाकुर, दीपक यादव, अनमोल मिश्रा, आदेश मिश्रा सुनील पाराशर, ध्रुव मिश्रा, तौफिक खान, राशिद खान, वीरू, हरवीर सिंह यादव, सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed