फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kisan kalayan

तीन ब्लॉकों में होगा किसान कल्याण केंद्र का निर्माण

Tue, 15 Sep 2020 05:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
kisan kalayan
मैनपुरी। जिले के तीन ब्लॉकों में किसानों की सुविधा के लिए किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए मंजूरी देने के साथ ही बजट भी जारी कर दिया है। बीते वर्ष कुरावली में एक केंद्र के निर्माण की स्वीकृति मिली थी, जिसका काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को राहत दिलाने और उन्नत खेती के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत जिले के तीन ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके लिए करहल में तहसील के पास, बेवर में कृषि फार्म और सुल्तानगंज में भोगांव बीज भंडार के पास जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 900 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भवन का निर्माण कराया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था आवास एवं विकास परिषद ने बेवर में निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। बीते वर्ष कुरावली में भी एक किसान कल्याण केंद्र के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इसका निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को ये मिलेंगी सुविधाएं
किसान कल्याण केंद्र पर किसानों को एक ही स्थान पर कई सुविधाएं मिलेंगी। यहां सभी बीजों के साथ-साथ उर्वरक भी उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें विशेषज्ञों की सलाह व अन्य जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी। कृषि यंत्रों की उपलब्धता भी केंद्र पर कराई जाएगी।

जिले के तीन ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र स्वीकृत किया गया है। 80 लाख रुपये की लागत से प्रत्येक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है।
डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed