फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kiran loves plants like children

पौधों का बच्चों की तरफ पालन पोषण कर किरन ने खिलाया गुलशन

Sun, 12 Jun 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kiran loves plants like children
मैनपुरी। विकास खंड मैनपुरी के प्राथमिक विद्यालय महुअन पर तैनात प्रधानाध्यापिका किरन शाक्य ने विद्यालय में हरियाली पैदा कर दी है। बच्चों की तरह ही उन्हें पेड़-पौधों से इस कदर प्यार है कि गर्मियों के अवकाश में भी प्रत्येक दूसरे दिन विद्यालय पहुंचकर पौधों को पानी देती हैं। समय-समय पर पेड़ पौधों की कटाई-छंटाईं का कार्य भी स्वयं करती हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका किरन शाक्य पर्यावरण रक्षा का संदेश दे रही हैं। उनके द्वारा विद्यालय प्रांगण में 50 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इनकी देखभाल वे स्वयं करती हैं। पौधों की बच्चों की तरफ देखभाल करने वाली किरन स्वयं ही पौधों में पानी लगाती हैं। गर्मियों के अवकाश में भी हर दूसरे दिन पौधों को पानी देने स्कूल पहुंच रही हैं। उनकी मेहनत का नतीजा है कि विद्यालय में बच्चों के साथ पौधों का भी गुलशन सजा हुआ है। यहां की फुलवारी देखने योग्य है। पूर्व बीएसए भी उन्हें इसके लिए बधाई दे चुके हैं। दी।
विज्ञापन

हैंडपंप से लाती हैं पानी
विद्यालय में बिजली का कनेक्शन नहीं है। इसके कारण यहां लगा सबमर्सिबल भी नहीं चलाता है। ऐसे में किरन हैंडपंप से पानी लाकर पौधों को देती हैं।
पैदल पहुंचीं थीं स्कूल
कोरोना संक्रमण के दौरान अघोषित कर्फ्यू में भी किरन ने पौधों की देखभाल की। इसके लिए उन्हें एक तरफ से स्कूल की साढ़े तीन किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। प्रत्येक तीसरे दिन वे स्कूल जाना नहीं भूलतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रजातियों के पौधे लगाए
मधुमालती, बुलबुल चश्म, अपराजिता, परिजात पुष्प, गुडहल (लाल, गुलाबी, पीला, सफेद), सदाबहर, चंपा, बेला, कनेर (लाल, गुलाबी, पीला), चांदनी, गुलाब, तुलसी, रामा-श्यामा, नागराज, ब्रह्मकमल, अशोक, ऐलोबेरा, बौंगन विलिया, कड़ी पत्ता, गुलदाउदी, गेंदा, मौसमी, अनार, आम, साइकस, जामुन, नीबू, पॉमट्री, मोरपंखी, रतआलू, सेम, गिलोय आदि।

पर्यावरण में पौधों का बड़ा महत्व है। पौधों के बिना पर्यावरण की रक्षा नहीं हो सकती। पौधों के बिना मानव का जीवन भी संभव नहीं है। पर्यावरण रक्षा के लिए ‘अमर उजाला’ अभियान चला रहा है सभी लोग इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण की रक्षा में सहयोग प्रदान करें।
-किरन शाक्य, प्रधानाध्यापिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed