{"_id":"5bb9a595867a5514e52fcb5d","slug":"killing-a-young-man-with-a-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या, वैन से सड़क किनारे फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या, वैन से सड़क किनारे फेंका शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के सिरसागंज में सुबह सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने एक वैन सवार लोगों को शव फेंकते हुए देखा। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
सिरसागंज के गांव नगला धोरी में सुबह-सुबह अज्ञात शव सड़क किनारे मिला। लोगों ने बताया कि सुबह लगभग 6 बजे एक ओमनी वैन गुजरी। उससे शव को फेंका गया। मृतक के शरीर पर चाकुओं के निशान है और चारों ओर खून लगा हुआ है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह लोग खेत और घूमने निकले। उन्हें सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक दिखाई दिया। देखते-देखते लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने बताया कि एक वैन सवार लोग सुबह-सुबह युवक की हत्या करके शव यहां फेंक गए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव के आसपास भी खून पड़ा हुआ है। मृतक की पहचान और हत्या का कारण दोनों की जानकारी हासिल करना अभी बाकी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।