फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Killed his wife by attacking him with a knife

नगला हरीसिंह में पति ने महिला पर चाकू से किया हमला

Tue, 05 Oct 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Killed his wife by attacking him with a knife
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव नगला हरीसिंह में ससुराल आए पति ने सोमवार की रात सोते समय पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी को मरा हुआ समझकर वहां से भाग गया। जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला हरीसिंह निवासी कमलेश कुमार ने 24 वर्षीय पुत्री मोहिनी की शादी 24 अप्रैल 2021 को बिछवां थाना क्षेत्र के नगला धुरा निवासी विपिन कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर मोहिनी जुलाई में मायके आ गई। बीते शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोग आए और पंचायत हुई, तय हुआ था कि मंगलवार को वह पति के साथ ससुराल चलेगी। पति विपिन भी उसी दिन से ससुराल में रुका था। सोमवार की रात विपिन ने पास में सो रही मोहिनी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए। आरोपी महिला को मरा समझकर वहां से भाग गया। परिजन मोहिनी को जिला अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच के दौरान नमूने एकत्र किए। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। समाचार लिखे जाने तक वह गिरफ्त में नहीं आ सका है।
विज्ञापन

----
महिला पर पति ने जानलेवा हमला किया है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रविंद्र बहादुर, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed