फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kids Corner Team beat RD Club Agra

किड्स कॉर्नर टीम ने आरडी क्लब आगरा को हराया

Thu, 23 Dec 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kids Corner Team beat RD Club Agra
किड्स कॉर्नर टीम ने आरडी क्लब आगरा को हराया
विज्ञापन

टूंडला। अखिल भारतीय हरिशंकर दीक्षित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रेलवे के कंपनी बाग मैदान पर हुआ। उद्घाटन मैच में किड्स कॉर्नर ने आरडी क्लब आगरा को 140 रनों से हराकर मैच जीत लिया।

21वें टूर्नामेंट का शुभारंभ सहायक मंडल यातायात प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने हरिशंकर दीक्षित के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। किड्स कार्नर फिरोजाबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 248 रन बनाए। ऑल राउंडर अनिकेत सिंह ने 76 रनों का योगदान दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरडी क्रिकेट क्लब आगरा की टीम 16 ओवरों में मात्र 108 रन पर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच अनिकेत सिंह रहे। संजीव दीक्षित, अजय दीक्षित, भाजपा नेता वृंदावनलाल गुप्ता, रूपेश शुक्ला, रामतीर्थ चक, संजय परमार, आशु चक, रोहित चौधरी सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed