फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidneeping

मथुरा से अगवा आठ साल का

Sun, 13 Mar 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
kidneeping
मथुरा से अगवा आठ साल का
विज्ञापन

बालक फिरोजाबाद से बरामद
एक युवक गिरफ्तार,
मथुरा /फिरोजाबाद। मथुरा से अगवा किए गए आठ साल के अंश उर्फ यश को तीसरे दिन रविवार को फिरोजाबाद से बरामद कर लिया गया। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। बच्चे को परिजन को सौंप दिया गया है।
मथुरा के थाना गोविंदनगर के जमुनानगर (सरस्वती कुंड) निवासी परमानंद के बेटे अंश का 11 मार्च को घर के बाहर खेलते समय अपहरण कर लिया गया था। अंश के परिजन से फोन करके छह लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। परिजन ने यह सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। युवक से पूछताछ कर पुलिस अंश को तलाश कर रही थी। इस बीच रविवार सुबह मथुरा पुलिस को फिरोजाबाद की उत्तर थाना पुलिस ने अंश के बरामद होने की खबर दी। इसके बाद मथुरा की एसओजी फिरोजाबाद पहुंची और बच्चे को अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि अंश को रसूलपुर निवासी शिवम नामक युवक थाने पर छोड़कर गया था। उसे अंश बस अड्डे पर घूमते हुए मिला था। हालांकि मथुरा के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मुख्य अपहरणकर्ता को हिरासत में ले लिया है। इसके दो साथियों की भी तलाश की जा रही है। पूरे मामले का खुलासा सोमवार को किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

फिरोजाबाद से जुड़े हैं अपहरणकर्ता के तार
पुलिस सूत्रों की माने तो अपरहणकर्ताओं के तार फिरोजाबाद से जुड़े हैं। मथुरा से अगवाकर लाए गए बालक अंश को उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला जैननगर में रखा गया था। अंश को खोजने के बाद एक आरोपी को मथुरा पुलिस अपने साथ भी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed