फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidnapping of young man who went running in the morning in mainpuri

मैनपुरी: दौड़ लगाने गए युवक के अपहरण की सूचना से हड़कंप, सात घंटे बाद सकुशल बरामद

Mon, 27 Sep 2021 04:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Sep 2021 04:39 PM IST
सार

युवक सोमवार सुबह करीब चार बजे दौड़ने गया था। आधे घंटे बाद उसने पिता को फोन किया और बताया कि उसे कोई पकड़कर ले जा रहा है। इसके बाद फोन कट गया। बेटे की बात सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया।  

विज्ञापन
kidnapping of young man who went running in the morning in mainpuri
पुलिस ने सकुशल बरामद किया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के किशनी नगर पंचायत के वार्ड खड़सरिया से सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाते समय युवक अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व अन्य लोगों से मामले की जानकारी जुटाई। अज्ञात के विरुद्ध पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। सात घंटे बाद अपहरण किये गए युवक को पुलिस ने इटावा-मैनपुरी सीमा से सकुशल बरामद कर राहत की सांस ली।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब चार बजे बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र मोहित (20 वर्ष ) पुत्र उमेश बिधूना मार्ग पर दौड़ लगाने के लिए गया था। 5.37 बजे पर मोहित ने अपने पिता को फोन कर जानकारी दी कि किसी अज्ञात ने उसे पकड़ लिया है। सात सेकेंड बात होने के बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। 
विज्ञापन


परिजनों ने दी पुलिस को सूचना 
पिता उमेश पाल ने पुलिस को सूचना देकर बेटे मोहित को ढूंढना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व अन्य लोगों से जानकारी जुटाई और युवक को ढूंढने चले गए। कुछ ही देर बाद सीओ अमर बहादुर व एसओजी प्रभारी आरएन सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के आदेश पर पिता उमेश पाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। सीओ ने मामले की कमान खुद अपने हाथों में लेकर पुलिस की टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी। सात घंटे बाद पुलिस ने इटावा-मैनपुरी सीमा से युवक को सकुशल बरामद कर लिया। युवक के बरामद होते ही पुलिस ने राहत की सांस ली।

सीओ अमर बहादुर का कहना है कि अपहरण किये गए युवक को सकुशल इटावा-मैनपुरी सीमा से बरामद कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। युवक से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed