फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapping of innocent Drindgi

अगवा कर मासूम से दरिंदगी

Mon, 02 Feb 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 02 Feb 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित मैरिज होम से शनिवार रात तीन साल की मासूम को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। रविवार सुबह दो युवकों को झरना नाले के जंगल में बच्ची खून से लथपथ मिली। वह उसे एक घर के पास छोड़ गए। पीड़ित परिवारीजन उसे लेकर खंदौली थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र निवासी मजदूर के साले का शनिवार को लग्न समारोह था। वह पत्नी और अपनी दो बेटियों को लेकर एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित मैरिज होम में पहुंचा। उसकी बड़ी बेटी पांच साल और छोटी तीन साल की है। छोटी बेटी अपनी नानी के पास खेल रही थी। रात तकरीबन 10:30 बजे वह लापता हो गई। इसकी जानकारी पर हड़कंप मच गया। लोगों ने आस-पास तलाश किया। माइक से एनाउंसमेंट भी करवाया। रात भर मासूम की खोज में लोग कई इलाकों तक दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह तकरीबन 8:30 बजे सौ फुटा रोड स्थित आरबी डिग्री कालेज के पीछे झरना नाले के जंगल में दो युवकों को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्ची उन्हें खून से लथपथ मिली। वह उसे झाड़ियों से निकालकर एक घर के पास छोड़ गए। बच्ची के मिलने की जानकारी पर परिवारीजन पहुंच गए। बेटी की हालत देख उनके होश उड़ गए। वे लोगों की मदद से मुड़ी चौकी गए। यहां से थाना खंदौली पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। पीड़ित ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना एत्माद्दौला में अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं लोगों का आरोप था कि बच्ची को झाड़ियों से लेकर आने वालों में से एक युवक दूसरे संप्रदाय का है। उसी ने हैवानियत की है। एसपी सिटी समीर सौरभ और सीओ छत्ता विवेक त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
गंभीर मामले में भी पुलिस का सीमा विवाद
मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया। इतने गंभीर मामले में भी पुलिस घटना को लेकर सीमा विवाद में उलझी रही। मौके पर खंदौली और एत्माद्दौला थाने की पुलिस पहुंची। तीन घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। पहले मामला थाना खंदौली पहुंचा। जिस स्थान से बच्ची को अगवा किया गया वह थाना क्षेत्र एत्माद्दौला का है। इस कारण वहां की पुलिस को सूचना दी। बच्ची के मिलने वाले स्थान आरबी डिग्री कालेज के पीछे जंगल भी एत्माद्दौला में आता है। बच्ची को युवक जिस स्थान पर छोड़कर गए वह थाना खंदौली की सीमा में आता है। बाद में अधिकारियों के दखल के बाद मामला एत्माद्दौला थाने में दर्ज हुआ।

हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी पहुंचे
मामले की जानकारी पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर शांत कराया।  
कम उम्र का तो नहीं आरोपी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बच्ची को अगवा करने वाला कम उम्र का हो सकता है। बच्ची हमउम्र के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान कोई उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो।

डरी हुई है मासूम, मां के नहीं रुक रहे आंसू
हैवानियत की शिकार हुई बच्ची काफी डरी हुई है। मां उसे संभाल रही हैं। वह दहशत में कुछ बोल भी नहीं पा रही है। यह भी नहीं बता पाई की उसे कौन लेकर गया था। बेटी की हालत देखकर मां के भी आंसू नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed