फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapping of 7th class student who went to school police engaged in search

Firozabad: स्कूल गई 7वीं की छात्रा का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 12 Sep 2022 07:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 07:30 AM IST
सार

थानाध्यक्ष फरिहा ऋषि कुमार का कहना है कि छात्रा शनिवार से लापता है। छात्रा के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Kidnapping of 7th class student who went to school police engaged in search
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र में शनिवार को लापता हुई कक्षा सात की छात्रा का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित पिता की तहरीर पर फरिहा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा की बरामदगी के साथ ही आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


फरिहा थाना क्षेत्र के गांव अगौंधा निवासी 17 वर्षीय किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह स्कूल गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। शाम पांच बजे तक छात्रा के घर वापस न आने पर परिजन को उसकी चिंता हुई तो खोजबीन शुरू की। स्कूल स्टाफ व छात्रा की सहेलियों से भी छात्रा के बारे में पूछताछ की। लेकिन वह भी छात्रा के बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सकी। छात्रा के लापता होने की जानकारी देर शाम पीड़ित परिजनों ने थाना फरिहा पुलिस को दी।
विज्ञापन


छात्रा के लापता होने और पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर फरिहा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष फरिहा ऋषि कुमार का कहना है कि छात्रा शनिवार से लापता है। छात्रा के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया है। छात्रा को बरामद करने व आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रा को जल्द ही बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed