{"_id":"5d4e628b8ebc3e6cfd18a329","slug":"kidnapping-attempt-of-girl-child-by-bike-riders-mob-caught-and-beat-two-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बालिका के अपहरण की कोशिश, भीड़ ने पीछा कर दबोचे बाइक सवारों को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े बालिका के अपहरण की कोशिश, भीड़ ने पीछा कर दबोचे बाइक सवारों को जमकर पीटा
Sat, 10 Aug 2019 11:53 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
बालिका के अपहरण के प्रयास में आरोपी युवक की भीड़ ने लगाई पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में शनिवार को दिनदहाड़े बालिका को अगवा करने की कोशिश की गई। स्कूल जा रही कक्षा चार की छात्रा को बाइक सवारों ने उठा लिया। बालिका ने शोर मचाया तो ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया।
शनिवार को भोगांव में बाइक सवार युवकों ने 12 वर्षीय बालिका को अगवा करने की कोशिश की। इसी दौरान बालिका की आवाज सुनकर ग्रामीणों के बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों की बाइक पुलिया से टकरा गई।
भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई लगा दी। आरोपी युवकों के दूसरे समुदाय के होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे हैं।

अपहरण की घटना के बाद थाने का घेराव करने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने आरोप लगाएं है कि इन्हीं युवकों ने एक अन्य छात्रा के साथ भी छेड़छाड़ की थी। बीएससी की छात्रा जब कॉलेज जा रही थी उस दौरान उसके साथ रेलवे अंडर पास में इन आरोपियों ने छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने शोरगुल मचाया तो बाइक सवार वहां से भाग खड़े हुए थे।