फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidnappers tried to kidnapped school boy in agra

स्कूल जा रहे छात्र के अपहरण से फैली सनसनी, पुलिस ने पीछा कर मासूम को छुड़ाया

Wed, 23 Jan 2019 08:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jan 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
kidnappers tried to kidnapped school boy in agra
अपहरण
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में बुधवार की सुबह स्कूल जा रहे नौ वर्षीय छात्र का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। 100 नंबर पर सूचना देते ही सक्रिय हुए पीआरबी कर्मियों ने अपहर्ताओं का पीछा किया, तो वो बच्चे को छोड़कर भाग निकले। बालक को घरवालों के सुपुर्द करके पुलिस अपहर्ताओं की तलाश में जुटी। पर, उनका कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम केशो की ठार डंडनियापुरा निवासी सौपाल का 9 वर्षीय पुत्र दिनेश गांव की प्राथमिक पाठशाला में कक्षा दो का छात्र है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह गांव के अन्य लड़कों के साथ स्कूल जा रहा था। 
विज्ञापन


स्कूल घर से 500 मीटर की दूरी पर है। रास्ते में लाल रंग की एक बाइक पर दो लोग आए। इन युवकों ने किसी के मकान के बारे में पूछने के बहाने दिनेश को बाइक पर बैठाया और भागने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य छात्रों ने दी सूचना

दिनेश के साथ रहे लड़कों ने इसकी जानकारी तत्काल उसके घरवालों को दी। इससे हड़कंप मच गया। परिजनों ने बदमाशों का पीछा करते हुए 100 नंबर पर भी फोन कर दिया। कंट्रोल रूम फोन होते ही पीआरबी 63 के सिपाहियों ने भी अपहर्ताओं का पीछा किया। 

इस दौरान घबराकर अपहर्ताओं ने बच्चे को नीचाखेड़ा के पास फेंक दिया। वहीं सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस घंटों अपहर्ताओं की तलाश में जुटी रही। पर, सुराग नहीं लगा। 

इधर, घरवालों ने किसी से भी कोई रंजिश होने से इनकार किया है। इंस्पेक्टर बीआर दीक्षित का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अभी तहरीर नहीं आई है। घटना की छानबीन की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed