फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapper hiding in Mangalamukhi Mathura Police got tricked

अपहरणकर्ता का शातिर दिमाग: चकमा खा गई मथुरा पुलिस, मंगलामुखियों में बैठा था छिपकर; हाथ आते-आते रह गया

Sat, 09 Sep 2023 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 07:00 AM IST
सार

मथुरा में बालक का अपहरण करने वाले हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए  पुलिस लगातार दबिशें दे रही है, लेकिन वो हाथ नहीं आ रहा है। इस बार अपहरणकर्ता पुलिस के हाथ आते-आते रह गया।

विज्ञापन
Kidnapper hiding in Mangalamukhi Mathura Police got tricked
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के चौमुहां से बालक का अपहरण कराने का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर रामवीर बृहस्पतिवार को पुलिस को एक बार फिर चकमा दे गया। पांच दिन तक वह छाता में एक किराए के मकान में मंगलामुखियों के बीच छिपा रहा। पुलिस के पहुंचते ही भाग निकला। मूलरूप से बिजनौर के रहने वाले दो मंगलामुखियों को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को संरक्षण देने के आरोप में शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


ये है मामला 
जैंत थाने के एसआई देवेंद्र सिंह और कांस्टेबल दीपक कुमार बृहस्पतिवार शाम अपहरण के आरोपी हिस्ट्रीशीटर रामवीर पुत्र शिव सिंह उर्फ शिब्बो निवासी चौमुहां के छाता के गांव अकबरपुर में मंगलामुखी अमरीश उर्फ मनीषा निवासी अकबरपुर, छाता के मकान में छिपे होने की सूचना मिली थी। दोनों दबिश देने पहुंचे। वह मकान पर पहुंचे तो भीतर एक कमरे में मौजूद रामवीर पुलिस को देख छत के रास्ते भाग गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: पुलिस ने दिया आईफोन बेचने का  विज्ञापन, इस तरह जाल में फंसे दो लुटेरे; हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें लिया हिरासत में 

पुलिस ने अमरीश उर्फ मनीषा और उसकी साथी भीम उर्फ पूजा पुत्र घनश्याम सिंह निवासी मोहनपुर, चांदा नगरी, हलदौर, बिजनौर को हिरासत में ले लिया। दोनों ने बताया कि वह गोवर्धन पुत्र लाल सिंह के किराए के मकान में रहते हैं। हिस्ट्रीशीटर रामवीर ने खुद की गिरफ्तारी से बचने को उनके यहां शरण ले रखी थी। सीओ सदर प्रवीण मलिक के अनुसार रामवीर की तलाश जारी है। शरणदाता अमरीश उर्फ मनीषा और भीम उर्फ पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


ये भी पढ़ें - UP: आगरा से दिल्ली का सफर 10 सितंबर तक मुश्किल, बस हो या ट्रेन...; ये है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed