फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidnap

बल्लभगढ़ के कारोबारी का कासगंज में अपहरण, पुलिस ने कराया मुक्त

Mon, 24 Aug 2020 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
kidnap
सोरों(कासगंज)। बल्लभगढ़ के कारोबारी को कर्ज देने के बहाने रविवार को मामा-भांजे अपहरण कर सोरों इलाके में ले आए। यहां उनके साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया और परिजनों से पांच लाख रुपये फिरौती मंगवाने को कहा। किसी ने मामले की जानकारी सोरों पुलिस को देदी। इस पर पुलिस ने कारोबारी को मुक्त करवा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी जयकिशन (35) पुत्र मामचंद नोएडा के सेक्टर 22 में परचून का कारोबार करता है। नोएडा के सूरतपुर में ढाबा चलाने वाले सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला शंकर निवासी योगेंद्र और अलीगढ़ के थाना पाली क्षेत्र के गांव खड़ुआ निवासी रिंकू से जयकिशन की मुलाकात पिछले साल हुई थी। योगेंद्र और रिंकू सगे मामा-भांजे हैं। ये ब्याज पर रुपये भी देते हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले जयकिशन को एक लाख रुपये की जरूरत थी तो उसने दोनों से कर्ज मांगा। आरोप है कि रविवार को योगेंद्र और रिंकू ने जयकिशन को भरोसा दिया कि वह उनके साथ सोरों के गांव नगला शंकर चलें यहां उसे कर्ज दे देंगे। अपने साथ लाकर योगेंद्र और रिंकू ने जयकिशन को गांव पचलाना के पास पहले तो जमकर मारा पीटा। उसके बाद एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक ग्रामीण ने सोरों पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। कोतवाल रविंद्र बहादुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कारोबारी को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करवाया। साथ ही अपहरणकर्ताओं की तलाश में अभियान चलाया। सोमवार सुबह पुलिस ने पचलाना के पास से ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे कमरे में बंद करते हुए 5 लाख रुपये परिजनों से मंगाने को कहा। साथ ही धमकी दी कि यदि रुपये नहीं आए तो जान से मारकर शव गायब कर देंगे।

- अज्ञात व्यक्ति से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कारोबारी को अपहरण मुक्त कराया। सोमवार सुबह अपहरणकर्ता मामा भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। - रविंद्र बहादुर, कोतवाली प्रभारी, सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed