फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kheria to khandari, only modi

खेरिया से खंदारी तक सिर्फ मोदी

Sun, 22 Feb 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 22 Feb 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
सफेद पायजामा और लेमन रंग का कुर्ता और जैकेट। चेहरे पर न चुनावी रैलियों जैसी थकान और न माथे पर सियासी शिकन। मगर, अदा और अंदाज वही। गाड़ी में बैठे तो हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन और गाड़ी से उतरे तो हाथ मिलाकर आत्मीयता का अहसास। कुछ ऐसे ही अपने चिरपरिचित रंग में नजर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उनकी एक झलक देखने के लिए सड़क किनारे खड़े लोग आतुर रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार आगरा आए। मौका था केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया की भतीजी के तिलक समारोह का। दोपहर लगभग एक बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से वह खंदारी परिसर स्थित कठेरिया के निवास पर पहुंचे। इस बीच जैसे ही मोदी का काफिला सड़क से गुजरा तो सड़क किनारे खड़े लोग मोदी...मोदी की पुकार करने लगे। प्रधानमंत्री ने भी उन्हें निराश नहीं किया। काले रंग की सफारी  गाड़ी में आगे की सीट पर बैठे मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन

अपने पूर्व निर्धारित समय से आधा घंटी की देरी से पहुुंचे मोदी से मिलने के लिए जिन लोगों को कठेरिया के यहां आमंत्रित किया गया था, वह सुबह दस बजे ही पहुंच गए थे। काफिले में काले रंग की तीन सफारी में से दो सफारी गाड़ी खंदारी कैंपस में टीचर्स कालोनी स्थित कठेरिया के निवास पर जाकर रुकीं। इन्हीं में से एक से जैसे ही मोदी उतरे तो कठेरिया के साथ अनिल चौधरी, राकेश गर्ग, प्रखर गर्ग, डा. आरसी मिश्रा ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और उनको निवास पर ले गए। इस दौरान कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए चुनिंदा लोगों में भी मोदी से मिलने की बेताबी दिखी। कठेरिया ने लोगों का परिचय कराया और मोदी ने उनसे हाथ मिलाया। ऐसे में 21 नवंबर 2013 को जिन लोगों ने नरेंद्र मोदी को कोठी मीना बाजार मैदान में चुनावी सभा के दौरान देखा था, प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका वही अंदाज उन्हें दिखा। मगर इस दौरान नरेंद्र मोदी सियासी अंदाज से दूर ही नजर आए। उन्होंने किसी से भी राजनैतिक मुद्दों पर बात नहीं की। इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत प्रचारक दिनेश, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष अशोक राना, गीतांजलि चौधरी, अर्चना अग्रवाल, पुष्पा वर्मा, बैजनाथ वर्मा, डा. दुर्गाशंकर शुक्ला, अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव, नवीन जैन, केसी जैन, डा. रंजना बंसल, अशोक ओसवाल, प्रहलाद अग्रवाल, वाईके गुप्ता, विजय गोयल, जवाहर डाबर, अनुराग अग्रवाल, दीपक खरे, राघवेंद्र मुदगल, भरत शर्मा, प्रमोद गुप्ता गांधी, गजराज सिंह, ऋषि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed