फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khandoli kisan

खंदौली: फिर शुरू होगा किसानों का धरना 

Fri, 16 Sep 2016 01:06 AM IST
खंदौली: फिर शुरू होगा किसानों का धरना 
खंदौली: फिर शुरू होगा किसानों का धरना  Updated Fri, 16 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
khandoli kisan
खंदौली: फिर शुरू होगा किसानों का धरना  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के समीप भूमि अधिग्रहण किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहे धरनास्थल पर बुधवार शाम रालोद महासचिव जयंत चौधरी की सभा के बाद भूख हड़ताल पर बैठे किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज और धरना खत्म कराने के विरोध में गुरुवार शाम गांव पैंतखेड़ा में किसानों की पंचायत हुई। इसमें फिर से धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन

गुरुवार को खंदौली के ग्राम पैंतखेड़ा में किसानों की पंचायत हुई। इसमें कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। सादाबाद के पूर्व विधायक डाक्टर अनिल चौधरी ने कहा की जेपी और प्रशासन किसानों को कमजोर नहीं समझे। जरूरत पड़ने पर रालोद किसानों के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगाएगा। पूर्व मंत्री नरायन सिंह सुमन ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है। किसान संघर्ष समिति के रामवीर सिंह, महेश फौजी और हरीचंद ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले थाना इंचार्ज को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उसी स्थान पर किसान अपनी मांगों को लेकर फिर से धरना देंगे। भाजपा नेता रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की लड़ाई में भाजपा उनके साथ है। पंचायत में किसान नेता ब्रजेश चाहर, मालती चौधरी, संजय फैजदार, कप्तान सिंह चाहर, ओमप्रकाश, ब्रज वल्लभ वर्मा, डाक्टर नेत्रपाल सिंह, अरविंद मथुरिया, मानवेन्द्र जूरैल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

------
बैकफुट पर आई पुलिस, अनशनकारियों को छोड़ा
खंदौली। धरने पर बैठे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दो अनशनकारियों रामजी उपाध्याय और दरोगा सिंह को हिरासत में लिया था। गुरुवार को भाजपाई पुलिस के खिलाफ मैदान में आ गए। इस पर पुलिस ने दोनों अनशनकारियों को एत्माददौला थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पंचायत में किसान और नेताओं में हुई नोकझोंक
खंदौली। पैंतखेड़ा में किसानों की पंचायत के दौरान भूख हड़ताल पर बैठने वाले किसान भोलाराम ने कहा कि रालोद ने धरने पर बैठे किसानों के लिए कुछ नहीं किया। इस पर पूर्व मंत्री नरायन सिंह सुमन की उनसे नोकझोंक हो गई। बाद में भोलाराम ने माफी मांगी तब मामला शांत हुआ।

एत्मादपुर के रामीगढ़ी में भी किसानों का धरना शुरू
एत्मादपुर। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण से प्रभावित किसानों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को गांव गढ़ीरामी में एक्सप्रेसवे के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरनास्थल पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने किसानों की लड़ाई साथ लड़ने के बात कही। इस दौरान पुलिस और पीएसी तैनात रही।

गांव गढ़ीरामी, छलेसर, बंघारा, चौगान की भूमि अधिग्रहण किसान संघर्ष समिति के किसानों ने एक्सप्रेसवे के पास अपनी पांच सूत्रीय मांगों में शामिल 64 प्रतिशत मुआवजा, विकसित भूमि का 10 प्रतिशत भूखंड, प्रत्येक प्रभावित किसानों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, आंदोलन के दौरान लगे मुकदमों की वापसी, जिन किसानों ने करार नहीं किया है उनकी जमीन जबरन न ली जाए को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। भाजपा नेत्री बबिता चौहान ने कहा कि वे किसानों की लड़ाई में उनके साथ हैं। भाजपा नेता टीकम सिंह तोमर ने कहा कि किसानों की मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान खंदौली के किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना की निंदा की गई। धरना की अध्यक्षता केरन सिंह फौजी ने की। इस अवसर पर जितेंद्र चौहान, दीवान सिंह, बबलू सिकरवार, माधव सिंह, सर्वेश सिकरवार, ओमप्रताप सिंह, खेमसिंह, दुर्गसिंह, जगन सिंह, रमेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed