{"_id":"6ae37b15aa20a5fae4047801","slug":"khandelwal-mahila-sangh-organized-a-collective-udyapan-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चाैथ: खंडेलवाल महिला संघ ने किया सामूहिक उद्यापन, पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चाैथ: खंडेलवाल महिला संघ ने किया सामूहिक उद्यापन, पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
Thu, 29 Oct 2026 10:35 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
करवाचाैथ पर की सामूहिक पूजा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में खंडेलवाल महिला संघ ने बृहस्पतिवार को विजयनगर कॉलोनी स्थित विजय क्लब में सामूहिक करवा चौथ उद्यापन समारोह आयोजित किया। इसमें 500 से अधिक लोगों ने धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ सहभागिता की। महिलाओं ने चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित कर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उद्यापन करने वाली महिलाओं ने सुहागिन जोड़ों का तिलक किया। उन्हें शृंगार सामग्री और उपहार भी भेंट किए गए। भजन संध्या में भक्ति गीतों और मधुर संगीत ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। संगीत संध्या ने समारोह में उत्सव का रंग भरा। संघ की अध्यक्ष रश्मि खंडेलवाल ने बताया कि इससे आपसी प्रेम, सौहार्द, सामाजिक एकता और पारिवारिक संस्कारों को बढ़ावा मिलता है। आयोजन को सफल बनाने में संघ की सचिव रेखा खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति खंडेलवाल, रानी खंडेलवाल, दिव्या, मीरा, प्रमिला, मुक्ता, अंजू और राखी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन