{"_id":"6a78e4bc0f0031a1c80e53f5","slug":"khalsa-inter-college-dominates-gymnastics-agra-emerges-victorious-at-the-divisional-level-too-agra-news-c-365-1-sagr1044-109209-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिम्नास्टिक में खालसा इंटर कॉलेज का दबदबा, मंडल में भी आगरा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिम्नास्टिक में खालसा इंटर कॉलेज का दबदबा, मंडल में भी आगरा विजेता
Mon, 10 Aug 2026 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जनपदीय एवं मंडलीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में खालसा इंटर कॉलेज ने ओवरऑल विजेता का खिताब जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक प्रधानाचार्य कुलदीप जैन (डीबीएसएस खालसा इंटर कॉलेज), डॉ. शालिनी गर्ग (श्री गोपीचंद शिवहरे सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज) और मंडलीय सचिव अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बालक वर्ग में पांच विद्यालयों व बालिका वर्ग में छह विद्यालयों की टीमों ने मुकाबला किया। बालिका वर्ग में गोपीचंद शिवहरे इंटर कॉलेज और सेंट जोसफ इंटर कॉलेज संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। संत रामकृष्ण इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में खालसा इंटर कॉलेज जनपदीय विजेता, संत रामकृष्ण इंटर कॉलेज उपविजेता व दानकुमारी इंटर कॉलेज, आंवलखेड़ा तीसरे स्थान पर रहा। मंडलीय स्तर पर किसी अन्य जनपद की टीम के प्रतिभाग न करने की वजह से आगरा की बालक और बालिका दोनों टीमों को विजेता घोषित कर आगामी प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्वप्रताप सिंह, प्रबंधक सरदार जगदीप सिंह साहनी, डॉ. रामनिवास मुदगल, डॉ. प्रशांत सिंह और हरपाल सिंह चाहर ने विजेताओं को ट्रॉफी, पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान संजय नेहरू, केपी सिंह यादव, राजेश यादव, डॉ. शालिनी गर्ग, रवि प्रकाश, रजनीश शर्मा, शिखा जिंगरन, महावीर अग्रवाल, हरवीर सिंह, सुनील कुमार, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।