फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Keys of Prime Minister's residences distributed in Nagar Panchayats

नगर पंचायतों में वितरित की गई प्रधानमंत्री आवासों की चाबी

Tue, 05 Oct 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Keys of Prime Minister's residences distributed in Nagar Panchayats
मैनपुरी। जिले की सभी नगर पंचायतों में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास की चाबियों का वितरण लाभार्थियों को किया गया। इससे पूर्व लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

घिरोर नगर पंचायत में 20 लाभार्थियों को चेयरमैन रेखा देवी व ईओ नीलाव साल्या ने चाबियां सौंपीं। लाभार्थियों में अवनीश कुमार, रजनी देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, मधु देवी शामिल रहीं। 250 से अधिक लाभार्थी वर्चुअल संवाद में उपस्थित रहे। इस दौरान दीपक जैन, दिनेश जाटव, रौनक गांधी, आशुतोष गुप्ता, ब्रह्मानंद, मनोज गुप्ता, संगीता जैन, मनोज जैन, अफसरी बेगम, डॉ. यामीन, ज्योती शमा मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत कुसमरा में लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। इस दौरान लिपिक अमित मिश्रा, डूडा सर्वेयर अविनाश यादव, शिव कुमार अवस्थी, प्रदीप दिवाकर, शिवम पांडेय, अखिलेश शाक्य, नवीन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। करहल नगर पंचायत में सौ लाभार्थियों को चाबियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में ईओ प्रभात रंजन यादव और पूर्व चेयरमैन संजीव यादव, सभासद ब्रजमोहन, वरिष्ठ लिपिक अजमत राहत, अवलेंद्र, दयानंद, अशोक, सुमेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नहीं आए लाभार्थी, कर्मचारी रहे नदारद
किशनी। मंगलवार को नगर पंचायत में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में लाभार्थियों को आवासों की चाबी वितरित की जानी थी। टीवी पर प्रसारित लाइव कार्यक्रम देखने के लिए सभासद और पंचायत कर्मी मौजूद थे। योजना में लाभ पाने वाले 40 लाभार्थियों में से कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था। थोड़ी देर में डूडाकर्मी भी नदारद हो गए। मामले की जानकारी पीओ डूडा आरके सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed