{"_id":"5e6fba738ebc3ea4a43a0b41","slug":"kesh-prsaad-morya-will-come-im-mainpuri-mainpuri-news-agr4340190131","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 मार्च को मैनपुरी आ सकते हैं उप मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 मार्च को मैनपुरी आ सकते हैं उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। 19 मार्च को उप मुख्यमंत्री मैनपुरी आ सकते हैं। आगमन की सूचना पर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अब तक कोई सरकारी कार्यक्रम जारी न होने के चलते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने पर संशय बना हुआ है। प्रशासन अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। हालांकि अब तक उप मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके आने को लेकर कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। लेकिन उनके आने की संभावना के चलते प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सर्किट हाउस में साफ-सफाई कराने के साथ ही डिवाइडरों और सड़कों भी साफ-सफाई शुरू हो गई है।
राज्यपाल का कार्यक्रम हुआ निरस्त
जिले में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का भी 20 मार्च को कार्यक्रम प्रस्तावित था। उनके द्वारा बैठक करने के साथ ही एक गांव का निरीक्षण भी किया जाना था। लेकिन सोमवार की शाम उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। ऐसे में कार्यक्रम की तैयारी में लगे विभागों ने राहत की सांस ली है।