फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kept her in a love trap and stayed with her for two years, got into a relationship with someone else

Agra News: प्रेमजाल में फंसाकर दो साल साथ रखा, दूसरी जगह कर लिया रिश्ता

Sun, 18 May 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Kept her in a love trap and stayed with her for two years, got into a relationship with someone else
कुसमरा। कस्बा किशनी की रहने वाली एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि बेवर के एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर दो साल तक नोएडा में साथ रखा। अब युवक ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर लिया है। महिला जब इस बारे में बात करने आई तो आरोपी युवक और उसके परिजन ने गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी, उनके दो बच्चे हैं। दो साल पहले ससुराल में ही रहने वाले कन्हैया ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और नोएडा ले गया। वहां वे दोनों दो साल तक पति-पत्नी की तरह रहे। कुछ दिन पहले वह बिना बताए वहां से चला गया और महिला को पता चला कि उसने दूसरी जगह शादी तय कर ली है। इसकी जानकारी पर महिला कन्हैया के घर पहुंची। आरोप है कि यहां पर कन्हैया, उसके भाई जगजीवन, मुन्नू, पिता मुन्नालाल और मां मुन्नी देवी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे जबरदस्ती सिगरेट पिलाकर उसकी तस्वीरें लेता था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed