{"_id":"603e83778ebc3e8cd11fda86","slug":"kawad-mela-start-the-kawad-mela-kasganj-news-agr482970268","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहुंचने लगे शिवभक्त, गूंजने लगे बम बम भोले के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहुंचने लगे शिवभक्त, गूंजने लगे बम बम भोले के स्वर
विज्ञापन
कासगंज सोरों तीर्थनगरी में कांवड़ सजाते कावंडिए
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी सोरों में अब बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे हैं। महाशिवरात्रि भले ही 11 मार्च की है लेकिन सोरों के लहराघाट तक भोले के भक्त पहुंच रहे हैं। वहीं दुकानदारों ने भी कांवड़ सजाने में काम आने वाला सामान लगाना शुरू कर दिया है। लहराघाट पर कांवड़ मेला शुरू हो चुका है। मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिवभक्तों ने तीर्थनगरी से कांवड़ की साज सज्जा का सामान खरीदा और लहराघाट पर कांवड़ सजाकर गंगाजल भरा। उसके बाद भोले के जयकारे लगाते हुए गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
लहराघाट से गंगाजली लेकर महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने वाले भक्त पहुंचने लगे हैं। जिन भक्तों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में समय लगता है वह अपनी कांवड़ सजाने के लिए तीर्थनगरी धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। अभी यहां हर साल की तरह मध्यप्रदेश के शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, करौली, बालाजी, महुआ सहित विभिन्न जिलों से श्रद्घालु पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचकर कांवड़िए पुरोहितों से पूजा-पाठ कराकर विधि विधान से कांवड़ में में जल भरवाते हैं।
यहां सजी कांवड़ की दुकानें
कांवड़ की दुकानें सोरों तीर्थनगरी में चंदन चौक, कासगंज गेट, हरिपदी रोड और लहराघाट पर सजी हैं। जहां कांवड़ की आकर्षक साज-सज्जा का सामान बिक्री हो रहा है।
विज्ञापन
कांवड़ियों से बात
- दतिया से कांवड़ भरने आए हैं। दस साल पहले सोरों आए थे और उसके बाद अब सोरों में देवदर्शन और लहराघाट पर जल भरने के लिए आए हैं। 20 लोगों की टोली साथ में है। महाशिवरात्रि पर्व पर दतिया पहुंचकर भगवान भोले का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। - कल्याण सिंह।
- मध्यप्रदेश के शिवपुरी से पहली बार कांवड़ भरने सोरों आए हैं। काफी अच्छा लग रहा है। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवपुरी के सिद्ध बाबा मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। भगवान की भक्ति में बेहद आनंद आ रहा है। - अनिल कुमार।

कासगंज कांवड़ की खबर से संबंधित फोटो अनिल- फोटो : KASGANJ