फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kathin dagar pareeksha kee...kendr 20-25 kimee door banae

कठिन डगर परीक्षा की...केंद्र 20-25 किमी दूर बनाए

Wed, 14 Jul 2021 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
kathin dagar pareeksha kee...kendr 20-25 kimee door banae
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा के लिए केंद्रों की प्रस्तावित सूची वेबसाइट पर डालकर आपत्तियां आमंत्रित की जा रही हैं। मंगलवार शाम तक करीब 250 कॉलेजों ने आपत्तियां दर्ज कराईं। 150 से अधिक कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक होने की शिकायत की है। केंद्र 20 से 25 किलोमीटर दूर डाल दिए गए हैं। इसके अलावा 75 से अधिक कॉलेजों को मानकों पर खरा बताकर उनको परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ एजूकेशन, किरावली आगरा का परीक्षा केंद्र रोशन लाल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में बनाया गया है। यही गत वर्ष भी परीक्षा केंद्र था। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा था। भय के माहौल में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। चालू सत्र में परीक्षा केंद्र बदलकर दूसरे कॉलेज में डाले जाने की गई है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि सभी आपत्तियों का परीक्षण करके उनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

उदाहरण एक: जेपी शर्मा कॉलेज, कौरई, किरावली का परीक्षा केंद्र जीएल टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, पनवारी में बनाया गया है। कॉलेज प्रशासन ने आपत्ति दर्ज कराई है। कॉलेज से परीक्षा केंद्र की दूरी करीब 25 किलोमीटर बताई गई है। यहां आने-जाने में विद्यार्थियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदाहरण दो: दिग्विजय सिंह डिग्री कॉलेज, श्यामपुर, भटपुरा, मैनपुरी का परीक्षा केंद्र जीएसएम महाविद्यालय, बेवर में बनाया गया है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई है कि परीक्षा केंद्र की दूसरी महाविद्यालय से 20 किलोमीटर दूर है। आसपास के कॉलेजों में केंद्र बनाने की मांग की गई है।
आगरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को ज्ञापन दिया गया। शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया बढ़ाने की मांग की। एनएसयूआई के पदाधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की समस्या और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा फॉर्म भरने में समस्या आने की वजह से तमाम छात्र-छात्राओं का फॉर्म भरा जाना अभी बाकी है। परीक्षा नियंत्रक ने पहले तो परीक्षा फार्म भरे जाने की तारीख आगे बढ़ाने पर असमर्थता जताई। कार्यकर्ताओं के नाराजगी जताने पर कहा कि कुलपति से वार्ता करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

आगरा। समाजवादी छात्रसभा के जिला महासचिव रवि यादव का कहना है कि उन्होंने मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया खोले जाने की मांग की, वह तैयार नहीं हुए। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं। बुधवार को संगठन की ओर से परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया जाएगा। तारीख न बढ़ाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed