फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Katara murder of women in soap throttled

साबुन कटरा में महिला की गला घोंटकर हत्या

Tue, 05 May 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 05 May 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
 एमएम गेट के साबुन कटरा में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के परिवारवालोें ने पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

धौलपुर के तवेला कोठी निवासी अंजुम (28) पुत्री लियाकत हुसैन का निकाह आठ साल पहले साबुन कटरा के वसीम पुत्र रसूल खान से हुआ था। वसीम की टेलर की दुकान है। उनका सात साल का बेटा जैद है। लियाकत ने बताया कि रविवार रात तकरीबन 8:30 बजे बेटी की हार्ट अटैक से मौत की जानकारी उसके जेठ अनीस ने फोन पर दी थी। देर रात घरवाले बेटी की ससुराल आए तो बेड पर उसका शव चादर से ढका पड़ा था। ससुरालीजन शव को देखने नहीं दे रहे थे। उन्होंने किसी तरह से चादर हटाकर देखा तो गले पर चोट का निशान था। होठ नीले पड़े थे। गला दबाकर हत्या की आशंका जाहिर की। सूचना पर पुलिस भी आ गई। उन्होंने बताया कि ससुरालीजन उसे आए दिन परेशान करते थे। उन्होंने पति, जेठ अनीस, मुजीब, देवर आरिफ, दानिश और रुखसाना पत्नी अनीस के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed