फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasjang news boys brawl one injured

Agra News: किशोरों में हुआ संघर्ष, एक किशोर की गर्दन पर चाकू से वार, गंभीर घायल

Mon, 16 Oct 2023 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
kasjang news boys brawl one injured
सोरोंजी। तीर्थनगरी के मेला ग्राउंड में किशोरों के बीच आपसी कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। किशोरों के बीच संघर्ष हुआ। इस दौरान एक किशोर की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता ने 5 किशोर उम्र आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। तीन को सोरों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।रविवार की रात्रि 9 बजे के बाद मेला ग्राउंड में यह वारदात हुई। बताया गया कि झगड़े के स्थान से कुछ दूरी पर ही रामलीला का मंचन चल रहा था। यह किशोर रामलीला मंचन को देखने आए थे, लेकिन चक्रतीर्थ मोहल्ले के किशोरों के बीच विवाद हो गया और इस विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। घटना का शिकार 14 वर्षीय मन्नू तिवारी पुत्र संतोष तिवारी हुआ। आरोपी 5 किशोरों ने घायल किशोर की मारपीट की और चाकू से वार किया। चाकू से वार होते ही किशोर चिल्लाया। चीखपुकार सुनकर लोग मन्नू के पास पहुंचे। पुलिस भी मौके पर आ गई। लहूलुहान अवस्था में मन्नू को पहले सोरोंजी चिकित्सालय ले जाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एएसपी जितेंद्र दुबे ने इस मामले में बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed