{"_id":"61acfc3e153e1a5030279dc0","slug":"kasjang-is-gifted-by-21-sub-health-centre-kasganj-news-agr516924445","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद को मिली 21 उपस्वास्थ्य केंद्रों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद को मिली 21 उपस्वास्थ्य केंद्रों की सौगात
विज्ञापन
कासगंज में सीएमओ कार्यालय पर उपस्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण करते भाजपा जिला महामंत्री
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए उपस्वास्थ्य केंद्रों का लाइव टेलीकास्ट के जरिये लोकार्पण किया, जिसमें जिला के हिस्से में 21 उपस्वास्थ्य केंद्र आए हैं। इन उपस्वास्थ्य केंद्रों का सीएमओ कार्यालय पर भाजपा जिला महामंत्री नीरज शर्मा के हाथों लोकार्पण कराया गया।
भाजपा जिला महामंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर करने में जुटी है। प्रदेश में 5000 उपकेंद्रों का लोकार्पण किया गया, इसके साथ ही 15 बीएसएल -2 प्रयोगशाला का लोकार्पण भी हुआ।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेेश में उपस्वास्थ्य केंद्रों का जो लोकार्पण हुआ है उनमें जिला को 21 उपकेंद्रों की सौगात मिली है। इसमें सात सोरों में, पांच गंजडुंडवारा में, पांच कासगंज में, एक पटियाली में, एक सहावर में, दो सिढ़पुरा ब्लॉक में उप स्वास्थ्य केंद्र मिले हैं। उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार, बीजेपी नगरअध्यक्ष शरद गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाश सिंह, डीसीपीएम केपी सिंह, फैमिली प्लानिंग स्पेशलिस्ट राज तोमर, दिग्विजय, व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।