आगरा: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्रों को मिली जमानत
आगरा के आर. बी. एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन कश्मीरी छात्रों की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली है। पिछले साल देश विरोधी गतिविधि के आरोप में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद जश्न मनाने और देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी बिचपुरी स्थित आरबीएस टेक्निकल कैंपस के तीनों कश्मीरी छात्र अरशीद यूसुफ, इनायत अल्ताफ शेख और शौकत अहमद गनी की इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो गई। इन छात्रों को पिछले साल 27 अक्टूबर 2021 को आगरा पुलिस ने टी -20 विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम की जीत के लिए जयकार लगाने के लिए गिरफ्तार किया था।
यह था मामला
टी-20 विश्वकप में 24 अक्तूबर 2021 को भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हुआ था। पाकिस्तान की जीत के बाद आरोपी तीनों छात्रों ने व्हाट्सएप पर स्टेटस डाला था। आरोप है कि उन्होंने जीत का जश्न मनाया। देश विरोधी नारेबाजी की। कॉलेज प्रबंधन ने तीनों कश्मीरी छात्र बड़गांव निवासी अरशीद यूसुफ, शौकत अहमद गनी और बांदीपोरा निवासी इनायत अल्ताफ शेख को निलंबित कर दिया था।
थाना जगदीशपुरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी गौरव राजावत की तहरीर पर धारा 153-ए, 505 (1) (बी) और आईटी एक्ट की धारा 66-एफ में मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया था।