फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kashmiri students brainwashed SB Krishna and made him Ayesha

Agra News: कश्मीरी छात्राओं ने ब्रेनवाॅश कर एसबी कृष्णा को बनाया था आयशा

Tue, 22 Jul 2025 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri students brainwashed SB Krishna and made him Ayesha
आगरा। अवैध धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार की गई आरोपी एसबी कृष्णा उर्फ आयशा यूं ही गिरोह में शामिल नहीं हो गई थी। एमएससी डाटा साइंस की पढ़ाई के दाैरान पंजाब यूनिवर्सिटी में वह कश्मीरी छात्राओं के संपर्क में आई थी। उन्होंने उसका ब्रेनवाॅश किया था।
विज्ञापन

मूलरूप से गोवा की रहने वाली एसबी कृष्णा उर्फ आयशा ही गिरोह को पैसा उपलब्ध कराती थी। उसे दिल्ली का अब्दुल रहमान रुपये भेजता था। आयशा ने व्हाट्सएप पर कई ग्रुप भी बना रखे हैं। इनके माध्यम से अन्य लोगों के संपर्क में रहा करती थी। आगरा में लाने के बाद पुलिस ने उससे अलग-अलग जगह पूछताछ की है।
विज्ञापन

उससे पता चला है कि वह वर्ष 2020 में पंजाब यूनिवर्सिटी से एमएससी डाटा साइंस की पढ़ाई कर ही थी। यूनिवर्सिटी में कश्मीर की छात्राएं भी पढ़ती थीं। वह उनके संपर्क में आ गई। कश्मीरी छात्राओं ने उसे धर्मांतरण के प्रति आकर्षित किया। उसे अपने साथ कश्मीर ले गईं। कई दिन तक साथ में ही रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मन न लगने पर दिल्ली लौट आई। उसके घरवालों ने दिल्ली में केस दर्ज कराया था। उसके मिलने के बाद मुस्तफा नाम के युवक को जेल भेज दिया गया। परिजन एसबी कृष्णा को अपने साथ ले गए। उसके मोबाइल आदि छीन लिए। इससे उसका संपर्क कुछ दिन के लिए धर्मांतरण गिरोह से टूट गया।
छह महीने बाद वो फिर से संपर्क में आ गई। वह कोलकाता चली गई। उसने अपना धर्म परिवर्तन करा लिया। वह अब्दुल रहमान के माध्यम से फंडिंग करने लगी। उससे कई और जानकारियां पुलिस को मिली है। इन पर पड़ताल की जा रही है।
-------------
प्यार में फंसकर बदल लिया धर्म

- जयपुर से गिरफ्तार पियूष पंवार उर्फ मोहम्मद अली एक युवती के प्यार में धर्म परिवर्तन कर बैठा। वह वर्ष 2021 में टोंक की युवती के संपर्क में आया था। उसने ही उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। वह इस्लाम कबूल कर मोहम्मद अली बन गया। बाद में युवती से उसका संपर्क टूट गया। वह कलीम सिद्दीकी के संपर्क में आ गया। उसकी मदद से पीएफआई संगठन से जुड़ गया। वह कोलकाता में दीनी तालीम लेने लगा। वह आयशा के संपर्क में आ गया। वह आयशा से ही फंड लेकर धर्मांतरण में आने वाले लोगों को उपलब्ध कराता था। वह घर वापसी चाहता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

इंस्टाग्राम पर डालता था वीडियो

- रीथ बनिक उर्फ मोहम्मद इब्राहिम ही आगरा की दोनों बहनों के संपर्क में था। उसने ही दोनों के कोलकाता पहुंचने का इंतजाम कराया था। कोलकाता पहुंचने पर इंस्टाग्राम पर उन्हें वीडियो भी भेज रहा था। डाक से साहित्य भी उपलब्ध करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed