फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj woman gives birth to baby girl in passenger train

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी: कासगंज जा रही महिला ने बच्ची को दिया जन्म, महिलाओं ने कराया प्रसव

Sat, 26 Nov 2022 06:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Nov 2022 06:20 PM IST
सार

कासगंज के साबर गांव निवासी सत्यपाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ गांव जा रहा था। चलती ट्रेन में सुनीत को प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला यात्रियों उसका प्रसव कराया।  

विज्ञापन
kasganj woman gives birth to baby girl in passenger train
नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चलती ट्रेन में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। सहयात्री महिलाओं के सहयोग से सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामला शुक्रवार रात का है। रतलाम से मथुरा जा रही लोकल पैसेंजर ट्रेन में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला सहयात्रियों की मदद से ट्रेन के डिब्बे में ही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। सूचना पर रेलवे अस्पताल और रेल कर्मचारियों की टीम भी बयाना स्टेशन पर पहुंच गई। महिला को भरतपुर के बयाना सीएचसी के प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

कासगंज जा रही थी महिला 

उत्तर प्रदेश के कासगंज के साबर गांव निवासी सत्यपाल ने बताया कि वह गुजरात के दाहोद में मजदूरी करता है। पत्नी सुनीता (30) गर्भवती थी, जिसकी डिलीवरी के लिए वह उसे और बच्चों को लेकर ट्रेन से गांव जा रहा था। शुक्रवार रात 10 बजे डुमरिया स्टेशन के पास अचानक पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर उसने महिला यात्रियों से मदद मांगी। ट्रेन में मौजूद महिला यात्रियों ने उसकी पत्नी का प्रसव कराया। 

विज्ञापन


रेलवे अस्पताल के डॉक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि जब उनकी टीम बयाना स्टेशन पर पहुंचे, तब तक डिलीवरी हो चुकी थी। सत्यपाल ने बताया कि पत्नी की यह छठी डिलीवरी है। इससे पहले उसके एक बेटा और चार बेटियां हैं। महिला और उसके बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed