फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj sports cricket sherpur marthara

Agra News: क्रिकेट मैच में शेरपुर की टीम ने मरथरा की टीम को 44 रनों से हराया

Wed, 08 Feb 2023 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
kasganj sports cricket sherpur marthara
अमांपुर। कस्बा के ग्राम शेरपुर में गांव के मैदान पर मंगलवार को शेरपुर की टीम ओर मरथरा की टीम के मध्य मैत्री मैच का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया और क्रिकेट प्रेमी दर्शकों ने मैच का लुत्फ लिया। मैत्री मैच में शेरपुर की टीम ने मरथरा की टीम को 44 रनों से हरा दिया।शेरपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के खिलाड़ियों ने मैच के लिए निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 99 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। वहीं, मरथरा टीम के खिलाड़ी शेरपुर के बॉलरों के सामने टिक नहीं सके। मरथरा की टीम 55 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से 44 रनों से शेरपुर की टीम विजेता रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने जीत पर हर्ष व्यक्त किया। क्रिकेट मैच के दौरान अरुण राघव, लालू चौहान, शिवम, छोटू, गोलू चौहान, टिंकू, रिंकू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed