फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj,rojgaar mela

रोजगार मेला : विधायक व डीएम ने 130 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

Sat, 30 Oct 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
kasganj,rojgaar mela
रोजगार मेला में ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान करते सदर विधायक व जिलाधिकारी साथ में अन्य - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मिशन रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभुपार्क में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, अध्यक्ष नगर पालिका रजनी साहू, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र व एडीएम जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से 158 युवाओं को ऑफर लैटर तथा 130 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि युवा उच्च शिक्षा के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण अवश्य लें। जिससे रोजगार मिलने में सहायता मिलेगी। डूडा द्वारा संचालित स्वरोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत 15 लाभार्थियों को बैंक ऋण स्वीकृति पत्र तथा 3 लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया गया। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्लेसमेंट के लिये आईं 10 कंपनियों तथा प्रशिक्षित 200 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सहायक सेवायोजन अधिकारी एस मित्तल ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेला स्टाल पर लगभग 320 पंजीकृत युवाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें से 158 पंजीकृत युवाओं का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। इस दौरान परियोजना अधिकारी डूडा विद्याशंकर पाल, एलडीएम बलिंदर सिंह, शहर मिशन प्रबंधक अर्चना सोनकर सहित संबंधित अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed