{"_id":"5a740e4c4f1c1bd34b8b6571","slug":"kasganj-riot-chandan-father-said-his-life-in-danger","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज बवालः चंदन के पिता ने बताया जान का खतरा, पुलिस का कहना है ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज बवालः चंदन के पिता ने बताया जान का खतरा, पुलिस का कहना है ये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
चंदन के पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज हिंसा में मारे गए युवक चंदन के पिता और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। एसपी कासगंज का कहना है कि धमकी जैसी कोई बात नहीं है। उनके परिवार की सुरक्षा में पहले से पुलिस तैनात है। अगर वे प्रार्थना पत्र देंगे तो इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि 26 जनवरी को कासगंज में हुई हिंसा में युवक चंदन की मौत के बाद शहर में तनाव फैल गया। माहौल न बिगड़े इसके लिए चंदन के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई।
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार गुरुवार को चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने कहा कि उनके परिवार की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उन्होंने कोर्ट और सीएम योगी से मांग की है। सुशील गुप्ता का कहना है कि गुरुवार को वे अपने घर के बाहर बैठे थे तो बाइक पर कुछ लोग आए और उन्हें धमकी दी।

Our life is under threat, also my daughter is under threat. I ask Judiciary, Yogi ji to give us licensed arms so that we can secure our safety. We also ask for security cover like security guards till we are under threat: Sushil Gupta, father of Chandan Gupta #KasganjClashes pic.twitter.com/1ReGKfOg1b
— ANI UP (@ANINewsUP) February 1, 2018
सुरक्षा और बढ़ा दी
मौके पर पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
सुशील गुप्ता का कहना है कि उन्हें और उनकी बेटी को जान का खतरा है। उन्होंने शस्त्र लाइसेंस दिलाने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि परिवार की सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जरूरी है।
आने वाले समय में उन्हें बेटे की हत्या के मुकदमें की पैरवी करनी होगी। ऐसी स्थिति में यह बेहद आवश्यक है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कासगंज पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि सुशील गुप्ता का कहना है कि उन्होंने दो लोगों को बाइक पर ऐसी बात करते सुना। उन्हें कोई धमकी नहीं दी गई।
एसपी ने बताया कि सुशील गुप्ता और उनके परिवार की सुरक्षा में पुलिस पहले से तैनात है। धमकी देने वाली खबरें भ्रामक हैं। यदि सुशील गुप्ता लिखित में शिकायत देते हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। यदि वे शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करेंगे तो उसकी प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।

Security increased outside residence of #KasganjClashes victim Chandan Gupta after his father Sushil Gupta said 'the family was receiving death threats' pic.twitter.com/2VeIcNs5u1
— ANI UP (@ANINewsUP) February 2, 2018