फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj rail line dpr mp rajveer singh

Agra News: एटा-कासगंज रेल लाइन का 520 करोड़ रुपये का बन रहा डीपीआर

Tue, 28 Feb 2023 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
kasganj rail line dpr mp rajveer singh
कासगंज। एटा-कासगंज के सांसद राजवीर सिंह ने सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। इस वार्ता के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि इससे आगामी कई वर्षों के लिए देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

एटा-कासगंज रेललाइन पर पूछे सवाल के दौरान उन्होंने कहा कि पहले 29 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के लिए 276.90 करोड़ रुपये की डीपीआर बनी थी अब यह डीपीआर 520 करोड़ रुपये की बनी है। उनसे पूछा कब तक इस परियोजना पर काम शुरू होगा तो उन्होंने कहा कि 3-4 वर्ष इसमें और लगेंगे। अधिग्रहण की कार्रवाई भी होगी। सांसद ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए सरकार ने बजट बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश में 33 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। ऐसे प्रस्ताव शासन को मिले है। एटा-कासगंज में भी लक्ष्य से अधिक निवेश के प्रस्ताव आए हैं। प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर उद्यमी उत्साहित हैं। किसान सम्मान निधि के लिए पात्र किसानों को बढ़ाया जा रहा है अपात्रों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपराधियों को बढ़ावा दिया है और अपराधियों को टिकट देकर विधायक बनाया। उन्होंने प्रयागराज की घटना को दुखद बताया और कहा कि सरकार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री पूरी तरह से स्पष्ट कर चुके हैं कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed