फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj police full dress rehearsal for independence day

पुलिस ने बनाया कासगंज का 'सुरक्षा कवच', 15 अगस्त को चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

Sat, 04 Aug 2018 07:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Sat, 04 Aug 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
Kasganj police full dress rehearsal for independence day
ब्रज वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में 26 जनवरी के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चूकी पुलिस अब 15 अगस्त को सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होने देना चाहती। पुलिस ने शहरभर का सुरक्षा कवच प्लान तैयार किया है। 
विज्ञापन


जिसमें कोई भी गड़बड़ी करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए पुलिस दंगा रोधी उपकरणों के साथ तैयार है। पुलिस के पास टीयर गैस के गोलों के अलावा टीयर गैस ग्रेनेड और मिर्ची बम भी हैं।
विज्ञापन

      
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। शुक्रवार को सुरक्षा कवच प्लान के मुताबिक जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा की मौजूदगी में पुलिस ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kasganj police full dress rehearsal for independence day
शहर का निरीक्षण करते डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
शहर के सभी संवेदनशील स्थानों, चौराहों, मार्गों, मिश्रित आबादी के इलाकों, सार्वजनिक स्थानों पर दंगा रोधी उपकरणों से लैस होकर ड्यूटी पर तैनात हुए। पुलिस के अधिकारियों ने चार्ट के मुताबिक सभी पैकेटों का निरीक्षण किया। 

दो घंटे तक चली रिहर्सल

दो घंटे तक शहर में फोर्स की तैनाती रखी गई। बज्र वाहन पर भी पोजिशन लिए सुरक्षा कर्मी दिखाई दिए। वहीं महिला पुलिस भी सक्रिय नजर आई। शहर में चारों ओर पुलिस की तैनाती देखकर लोगों में कौतूहल बन गया। 

डीएम और एसपी भी भ्रमण पर निकले। उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए लोगों से बातचीत भी की। इसके बाद श्रीगणेश इंटर कॉलेज में सभी सेक्टर के प्रभारी अधिकारियों से पुलिस तैनाती की स्थिति के बारे में डीएम, एसपी ने जानकारी ली।
 

Kasganj police full dress rehearsal for independence day
पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देते डीएम आरपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
कहां किस तरह की खामी नजर आई। कहां और सुरक्षा प्रबंध किए जाएं इन सब बिंदुओं पर मंथन किया गया। डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि शहर की फिजा से जो भी खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा उससे पुलिस सख्ती से निपटेगी।

इससे पहले पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने पूरे फोर्स की ब्रिफिंग की। किस तरह से दंगा और हिंसा की स्थिति में उपद्रवियों से निपटा जाएगा। इस पर पुलिस अधीक्षक ने विस्तार से जानकारी दी। पुलिस लाइन में टीयर गैस ग्रेनेड चलाकर दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed