फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Police Encounter With Miscreants Three Arrested

कासगंज: चेकिंग के दौरान पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

Wed, 01 Dec 2021 08:55 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Dec 2021 08:55 AM IST
सार

गो तस्करों की तलाश में कासगंज पुलिस बड़े पैमाने पर अभियान चला रही थी। लेकिन मंगलवार देर रात उसे कामयाबी मिली।

विज्ञापन
Kasganj Police Encounter With Miscreants Three Arrested
कासगंज पुलिस ने पकड़े गोतस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में चेकिंग के दौरान पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से दो तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी करके दो घायलों सहित तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से तीन तमंचे, कारतूस, लोडर गाड़ी एवं दो गायें बरामद हुईं हैं। तीन गो तस्कर फरार हो गए।

विज्ञापन

पुलिस कर रही थी चेकिंग
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देशन में थाना ढोलना पुलिस मारहरा रोड पर बैरियर लगाकर रात्रि में चेकिंग कर रही थी। तभी टाटा 407 लोडर गाड़ी सामने से आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ी में सवार गो तस्कर बैरियर तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो गो तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गो तस्कर रमजानी पुत्र सिकंदर निवासी नदरई व राशिद पुत्र शान मोहम्मद निवासी नदरई पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों सहित तीसरे गो तस्कर फकरुद्दीन पुत्र महमूद निवासी अकराबाद जनपद अलीगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य गो तस्कर फरार हो गए। जिनमें मोटू उर्फ बंटू, रमजानी पुत्र रईस, इमरान पुत्र गलुआ निवासीगण नदरई शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रात्रि में ही मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गईं। लोडर गाड़ी से दो गायें बरामद की गईं। एसपी ने बताया कि तस्कर गायों को चोरी करके गोकशी के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन


 

ये पुलिस टीम रही शामिल
गो तस्करों से मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी छोटे लाल, ढोलना थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, सर्विलांस शाखा प्रभारी मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक विनय शर्मा, रामप्रकाश गौतम एवं एसओजी के चार सिपाही अवधेश कुमार, अबन कुमार, सुधीर कुमार एवं अश्वनी कुमार एवं सर्विलांस टीम के सिपाही प्रेमपाल सिंह शामिल रहे।

आपराधिक इतिहास
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि पकड़े गए गो तस्करों का आपराधिक इतिहास है। रमजानी पर गोवध अधिनियम, हत्या, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 7 मामले दर्ज हैं। राशिद पर जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित 4 मामले दर्ज हैं। ऐसे ही चार मामले फकरुद्दीन पर दर्ज हैं। 

उपचार के बाद भेजा जेल
मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार गो तस्करों में रमजानी एवं राशिद को पैर में गोली लगने से घायल हो जाने पर जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां रात्रि के समय घायलों का इलाज किया गया। हालत सुधरने पर इनको पुलिस ने जेल भेज दिया है।

कासगंज: हिरणों को रास आई भागीरथी और गंगावन की आबोहवा, पाड़ा और काला हिरण प्रजाति के हिरणों के दिखे झुंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed