तस्करी: कार से बरामद हुई 2.11 क्विंटल अफीम पोस्त, पंजाब से जुड़े हो सकते हैं तार
कार सवार लोग अपाचे बाइक से पहुंचे लोगों से बातचीत कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखकर सभी लोग फरार हो गए। फरार लोगों की संख्या 3-4 बताई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद में सहावर थाना पुलिस ने सोरों रोड पर एक आम के बाग से एक गाड़ी में 2.11 क्विंटल अफीम पोस्त बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद अफीम पोस्त की कीमत चार लाख रुपये बताई है। अफीम पोस्त ले जाने वाले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार व एक बाइक बरामद की है। गाड़ी में तलाश के दौरान एक ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल भी बरामद हुआ है। पंजाब से इसके तार जुड़े हो सकते हैं। मोबाइल और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के माध्यम से डाटा खंगाला जा रहा है।
बुधवार को सोरों-सहावर रोड पर थाना प्रभारी राजेश मीणा पुलिसबल के साथ भ्रमण पर थे। तभी एक आम के बाग में कार खड़ी देखी गई। कार सवार लोग अपाचे बाइक से पहुंचे लोगों से बातचीत कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखकर सभी लोग फरार हो गए। फरार लोगों की संख्या 3-4 बताई गई है। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी की डिग्गी में अफीम पोस्त बोरियों में रखी मिलीं। लखनऊ के रजिस्ट्रेशन की यह सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार थी।
पुलिस को गाड़ी की तलाशी के दौरान एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला, जो पंजाब राज्य के प्रेमपाल सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी, सैदपुर, समाना, पटियाला का है। वहीं पुलिस को एक एप्पल कंपनी का मोबाइल भी कार से बरामद हुआ है। पुलिस ने कार, अफीम पोस्त व अन्य सामान बरामद करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अपाचे बाइक भी मिली है जो जिले के रजिस्ट्रेशन की है।
पुलिस बाइक संख्या के आधार पर बाइक स्वामी की तलाश कर रही है। सर्विलांस टीम भी सक्रिय की गई हैं। एसपी मनोज कुमार सोनकर एवं एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने सहावर पुलिस की सराहना करते हुए इस पूरे मामले की खुलासे के निर्देश दिए है।
सहावर थाने के प्रभारी गश्त के दौरान सोरों रोड पर जा रहे थे। तभी सोरों रोड पर आम के बाग पर कार खड़ी थी और कुछ लोग वहां मौजूद थे। पुलिस ने संदेह होने पर उन्हें टोका। वे पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने 2.11 क्विंटल अफीम पोस्त बरामद किया है। जिसकी बाजार में कीमत 4 लाख रुपये है। आरोपियों की तलाश की जा रही है- शैलेंद्र परिहार, सीओ।
ये भी पढ़ें- आगरा: सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी