फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj news: Uncontrollable mob pelted stones at police station inspector and constable injured

कासगंज में बवाल: बेकाबू भीड़ ने थाना पुलिस पर किया पथराव, इंस्पेक्टर और सिपाही घायल; जानें क्यों भड़का आक्रोश

Fri, 09 Feb 2024 06:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 06:18 PM IST
सार

पुलिस का लापरवाही ने कासगंज में बवाल करा दिया। नाबालिग लड़की के अगवा के मामले में युवक को हिरासत में लेने के बाद थाने में बंद रखा गया। यहां युवक ने महिला शौचालय में आत्महत्या का प्रयास किया। ये खबर मिलते ही आक्रोश भड़क गया।
 

विज्ञापन
Kasganj news: Uncontrollable mob pelted stones at police station inspector and constable injured
कासगंज में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर थाने में पुलिस अभिरक्षा में कोतवाली में छह दिन से बंद युवक ने थाने के महिला शौचालय में मफलर से फांसी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। युवक को पुलिस ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और स्थानीय चिकित्सा ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। युवक के आत्महत्या के प्रयास की सूचना की जानकारी परिजनों और गांव के लोगों को मिली तो आक्रोश ने बवाल का रूप ले लिया। पुलिस कर्मियों से ग्रामीणों की नोंकझोंक हुई। पथराव हुआ और पुलिस ने लाठीचार्ज कर आक्रोशितों को दौड़ा दिया। लाठीचार्ज होते ही थाने का घेराव कर रहे और जाम लगा रहे लोग तितर बितर हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमांपुर थाना पुलिस ने युवक गौरव (20) पुत्र रघुराज निवासी ग्राम रसलुआ सुलहपुर को 3 फरवरी को हिरासत में लिया था। युवक को पुलिस ने एक नाबालिग के अगवा होने के मामले में हिरासत में लिया था। 2 फरवरी को नाबालिग के पिता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और युवक पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने दो दिन बाद नाबालिग को बरामद कर लिया और नाबालिग ने बयान में युवक का नाम लिया था, लेकिन पुलिस ने उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की और युवक को हिरासत में बनाए रखा। जब युवक को इस बात का एहसास हो गया कि वह इस मामले में जेल जाएगा तो उसने शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे के आस पास शौचालय में जाकर अपने ही मफलर से जंगले में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




 

युवक जब आधा घंटे तक बाहर नहीं निकला तो पुलिस कर्मियों ने उसे फंदा लगा होने की स्थिति में देखा। पुलिसकर्मियों ने शौचालय का गेट तोड़कर युवक को बाहर निकाला और उसे अमांपुर के अस्पताल ले गए। जहां स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। आक्रोशितों ने थाने का घेराव कर जाम लगा दिया। एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा और लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। 
 

इस दौरान आक्रोशितों ने थाने के अंदर लगे लोहे के गेट को तोड़ने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक हुई और इसी बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। 10 से 15 मिनट तक पत्थरबाजी हुई। जिसमें बेकाबू आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर आक्रोशितों और भीड़ को थाना परिसर और मार्ग से खदेड़ दिया। पथराव और लाठी चार्ज में इंस्पेक्टर क्राइम वीपी गिरी, सिपाही अनस पत्थर लगने से चोटिल हुए। इसके अलावा लाठीचार्ज में कई ग्रामीण भी चुटैल हो गए। लाठी चार्ज के दौरान कई लोग सड़क पर गिरने से चुटैल भी हुए।

इंस्पेक्टर व विवेचक को किया निलंबित
पुलिस हिरासत में युवक के द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश की गई। मामले में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने इंस्पेक्टर यतींद्र प्रताप एवं मामले की विवेचना कर रहे गयाप्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की प्रारंभिक जांच अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे को सौंपी गई है।

अलीगढ़ में चल रहा युवक का उपचार 
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि नाबालिग किशोरी के मामले में पुलिस हिरासत में लिए युवक ने शौचालय में मफलर से जंगले में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसका इलाज अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इंस्पेक्टर एवं विवेचक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed