फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news outsourse worker died by illness

Agra News: आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी की बीमारी के चलते मौत

Mon, 27 Feb 2023 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
kasganj news outsourse worker died by illness
सोरोंजी। नगरपालिका में कार्यरत आउट सोर्सिंग सफाईकर्मी बच्चू (48) की एक निजी अस्पताल में बीमारी से मौत हो गई। मृतक के पिता नाथूराम का आरोप है कि मृतक को 7 माह से नगरपालिका ने वेतन नहीं दिया। इससे परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और ढंग से इलाज नहीं करा पा रहा था। पिता ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी व कोतवाली पुलिस को इस मामले की लिखित सूचना दी है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

पिता नाथूराम का आरोप है कि आर्थिक तंगी के कारण बच्चू ने परिवार के पोषण के लिए कर्ज भी ले रखा था। पर्याप्त धन का इंतजाम न होने के कारण उसका इलाज भी नहीं हो पा रहा थ। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका के अधिकारियों व ठेकेदारों ने सफाईकर्मचारियों का बीमा भी नहीं कराया है और न ही वेतन दिया। उन्होंने कहा कि मृतक के चार बच्चे हैं। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक आश्रित में परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन


- सफाईकर्मी की मौत बीमारी के कारण हुई है। पिता ने ठेकेदार पर वेतन न देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया है। पुलिस जांच कर रही है। कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोविंद बल्लभ शर्मा, इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed